एक्सप्लोरर

Exclusive: छत्तीसगढ़ चुनाव में महिला कमांडो होंगी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात, संभालेंगी सुरक्षा की कमान

Chhattisgarh Elections: बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में इस साल महिला कमांडोज की भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में तैनाती की जा रही है. संभाग के सात जिलों में इनकी तैनाती की जाएगी.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं बस्तर (Bastar) संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है. यही वजह है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स को बस्तर में तैनात किया जाता है. यह जवान अति संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों और पोलिंग पार्टी की सुरक्षा में लगे रहते हैं. वहीं इस बार यहां अति संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों के साथ-साथ स्थानीय महिला कमांडोज भी सुरक्षा की कमान संभालेंगी. जिला पुलिस बल ने स्थानीय स्तर पर महिलाओं की पुलिस में भर्ती की है, जिन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. इन्हें महिला कमांडो के नाम से जाना जाता है.

इन्हें दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी फाइटर्स और सुकमा में दुर्गा फाइटर्स के नाम से जाना जाता है. साथ ही हाल ही में बस्तर फाइटर्स में भी अलग-अलग जिलों से महिलाओं की भर्ती की गई है. खासकर सुकमा और दंतेवाड़ा में हर रोज बड़ी संख्या में स्थानीय महिला कमांडो जवानों के साथ नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा ले रही हैं. यहीं नहीं नक्सलियों से लोहा लेने के दौरान  पिछले कुछ सालों से इन महिला कमांडोज को कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं. यही वजह है कि इस बार विधानसभा  चुनाव में सुरक्षा के लिए बस्तर संभाग में एक हजार से ज्यादा महिला कमांडोज को अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किए जाने की योजना बनाई गई है.

महिला कमांडोज को हैदराबाद में दी गई है स्पेशल ट्रेनिंग
दरअसल, बस्तर के संवेदनशील इलाकों में 50 हजार  से ज्यादा सीआरपीएफ, आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों  के जवानों को तैनात किया गया है. इन जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में सफलता भी मिल रही है. इसके साथ-साथ बस्तर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भी युवक-युवतियों की पुलिस में भर्ती की है, ताकि स्थानीय नक्सलियों को उन्हीं के क्षेत्र में इन स्थानीय युवक-युवतियों के  द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके. बस्तर पुलिस ने इस भर्ती में महिलाओं को खास प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर भर्ती करने के साथ उन्हें नक्सल मोर्चे पर तैनाती के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी दी है.  बकायदा एक हजार से ज्यादा महिला कमांडो नक्सलियों से लोहा लेने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं. इन्हें हैदराबाद में स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है.

 महिलाओं का विश्वास भी जीत रहीं महिला कमांडोज
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में इन महिला कमांडोज की तैनाती की गई है और इन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है. अब यह महिलाएं नक्सल विरोधी अभियान में भी हिस्सा ले रही हैं और अंदरूनी क्षेत्रों में बकायदा ऑपरेशन भी लॉन्च कर रही हैं. खासकर इन महिला कमांडोज की तैनाती से स्थानीय  महिलाओं और युवतियों  का पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है. वहीं महिला कमांडोज भी इनका विश्वास जीतने में कामयाब हो रही हैं. यही वजह है कि इस बार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इन महिला कमांडोज की भी ड्यूटी नक्सल प्रभावित इलाकों में लगाई जा रही है.

महिला कमांडोज  को दी जा रही ट्रेनिंग
आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इन महिला कमांडोज  को चुनाव संबंधी सुरक्षा की  ट्रेनिंग भी दी जा रही है. इनकी ड्यूटी पोलिंग पार्टी को सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाना और अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान केंद्रों  की सुरक्षा की है. साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में गश्त करने का भी जिम्मा इन महिला कमांडोज को दिया जा रहा है. हालांकि सुरक्षा के लिहाज से इन महिला कमांडोज की तैनाती कहां और कितनी संख्या में होगी, इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है, लेकिन  विधानसभा चुनाव में बस्तर में होने वाले  प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए ये महिला कमांडोज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

आईजी ने बताया कि महिला कमांडो की तैनाती के बाद से नक्सली इलाकों में रहने वाली महिलाएं और युवतियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. यह महिला कमांडोज नक्सल विरोधी अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव में इन महिला कमांडोज की तैनाती के बाद न सिर्फ अंदरूनी इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हो सकेगा, बल्कि इन महिला कमांडोज को देखकर गांव की महिलाएं और युवतियों का भी चुनाव में मतदान के प्रति विश्वास बढ़ेगा.

Surguja News: सरगुजा में हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, घरों में कर रहा तोड-फोड़, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget