एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी ने जारी की प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी सहित इन नेताओं के नाम शामिल

Chhattisgarh Assembly Elections News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए अब प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. इसमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को होने जा रहे पहले चरण के मतदान (Voting) के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की तरफ से रैलियों और सभाओं का दौर जारी है. इस बीच, विपक्षी बीजेपी ने गुरुवार को अपने प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का नाम भी शामिल है. 

बीजेपी ने गुरुवार को 40 प्रचारकों की सूची जारी की है जो कि पहले चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे, जबकि जिन मंत्रियों के नाम प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, खेल मंत्री अनुराग सिंह, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नित्यानंद राय, रामेश्वर तेली, विश्वेश्वर टुडू और अर्जुन मुंडा हैं.

बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी स्टार प्रचारक बनाया है. इनके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मध्य प्रदेश से सांसद वीरेंद्र सिंह खटीक, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, बिहार में बीजेपी विधायक नितिन नवीन सिन्हा और तेलंगाना के सांसद बंदी संजय कुमार को भी प्रचारक बना है.

छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को बनाया गया है प्रचारक
वहीं, छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं, विधायकों और सांसदों को प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है जिनमें बीजेपी प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ के महासमुंद से पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, रामसेवक पैकरा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,  हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले गुरू बालदास साहेब, जांजगीर-चंपा से सांसद गुहाराम अजगल्ले, संतोष पांडे, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, लोकसभा सांसद अरुण साव, अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल और प्रदेश महामंत्री पवन साई हैं. 

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Elections 2023: कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने किया बड़ा दावा, कहा- '75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget