एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बैकुंठपुर विधानसभा में बीजेपी-कांग्रेस और गोंगपा के बीच बना त्रिकोणिय मुकाबला, प्रत्याशियों की धड़कने तेज, किसका चमकेगा भाग्य

CG Election 2023: कोरिया जिले की एकमात्र विधानसभा बैकुंठपुर में कांग्रेस-बीजेपी और गोंगपा के बीच मुकाबला त्रिकोणिय बना हुआ है. कल बैकुंठपुर में मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा कि जनता ने किसे चुना है.

Chhattisgarh News: छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन नजदीक आ गया है. कल रविवार को होने वाली मतगणना से पहले चुनावी मैदान में उतरे नेताओं की धड़कने तेज हो गई है. क्योंकि कल ईवीएम में बंद उनकी किस्मत का फैसला आने वाला है. छतीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय में सिर्फ एक विधानसभा बैकुंठपुर की मतगणना होनी है. जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कुल 228 ईवीएम से मतों की गिनती 17 रांउड में की जाएगी. प्रत्येक राउंड में 14 टेबल की गितनी होगी.

बैकुंठपुर में बनाया गया है मतगणना केंद्र
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शासकीय रामानुज प्रताप हायर सेकेण्ड्री स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है. जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली है. जानकारी के मुताबिक ईवीएम स्ट्रांग रूम 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे खोला जाएगा. पोस्टल बैलेट भी ईवीएम स्ट्रांग रूम को खोलने के तुरंत बाद जिला कोषालय से सुरक्षा व्यवस्था सहित मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा. मतगणना के बाद सीयू को स्ट्रांगरूम कक्ष में सील किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक इसे शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा. अब तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 824 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट का उपयोग किया है. इसके अलावा ईटीपीबीएस मतदाता 26, एवीएससी मतदाता 86, एवीपीडी मतदाता 53 है. इसी तरह अब तक पोस्टल बैलेट से 1020 मतदाताओं ने मतदान किया है. मतगणना हाल में पोस्टल बैलेट गणना के लिए 3 टेबल व ईवीएम गणना हेतु 14 टेबल तथा अंत में रेण्डम 5 वीवीपीएट मशीनों की गणना के लिए एक टेबल लगाया जाएगा. विधानसभा क्रमांक-3 बैकुण्ठपुर के कुल 228 मतदान केन्द्र की गणना 17 राउंड में होगी और प्रत्येक चरण की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी. 

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित मोबाइल, पेन प्रतिबंध
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की मानें तो आयोग के निर्देशानुसार मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, पेन सहित किसी भी तरह का कोई इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सुरक्षा व गोपनीय मामलों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गैजेट की अनुमति नहीं होगी और न ही मतगणना परिसर के अंदर किसी भी वाहन को प्रवेश दिया जाएगा.

कांग्रेस-बीजेपी और गोंगपा में है मुकाबला
कोरिया जिले की एकमात्र विधानसभा बैकुंठपुर में कांग्रेस-बीजेपी और गोंगपा के बीच मुख्य मुकाबला देखा गया है. कांग्रेस से वर्तमान विधायक अंबिका सिंहदेव और बीजेपी से पूर्व केबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाडे़ दूसरी बार आमने सामने रहे, वर्ष 2018 में पहली बार दोनों का सामना हुआ था, जिसमे कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव ने बाजी मारी थी और उन्हें जीत मिली थी. बीजेपी के प्रत्याशी भइयालाल राजवाड़े को बीजेपी ने 5वी बार टिकट दिया, अब तक वे वर्ष 2008 और वर्ष 2013 में विजयी रहे है, जबकि वर्ष 2003 और वर्ष 2018 में उन्हें हार का सामना करना पडा था. वहीं कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी संजय कमरो को भी इस चुनाव में कमतर नहीं आंक रहे है. बीते 17 नंवबर को हुए चुनाव में 81.94 प्रतिशत मत पड़े जबकि वर्ष 2018 में 81.22 प्रतिशत मत पड़े थे.  

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: भरतपुर-सोनहत में त्रिकोणीय तो मनेन्द्रगढ़ में होगी कांटे की टक्कर, कल होगा फैसला, मतगणना की तैयारियां पूरी

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget