एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: निर्वाचन आयोग की चुनाव के लिए फाइनल तैयारी, आचार संहिता के पहले एसपी-कलेक्टर को निगरानी के कड़े निर्देश

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने रायपुर में सभी जिलों के एसपी कलेक्टरों को बैठक ली है. इसके अलावा आचार संहिता के पहले ही कड़ी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग (Election Commission) की तैयारी फाइनल चरण में है. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) और निर्वाचन आयोग के सीनियर अधिकारियों की टीम पिछले दो दिनों से रायपुर (Raipur) में है. 

शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सभी संभागों के आयुक्त और पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की है. दरअसल, शुक्रवार को रायपुर में हुई निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक में राज्य में चल रहे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और वोटर आईडी के गलतियों को सुधरवाने का काम की रिपोर्ट सभी जिलों से ली गई है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिए ये निर्देश
आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा है. आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली. इसके अलावा बैठक में विधानसभा निर्वाचन के लिए पोस्टल बैलेट की आवश्यकता, कम्युनिकेशन प्लान, निर्वाचन संपन्न कराने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्वीप गतिविधियों की भी समीक्षा की है. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मीटिंग में सभी जिले के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के लिए राज्य में शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें.

इसके लिए उन्होंने आदर्श आचार संहिता के लागू होने का इंतजार न करते हुए ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने को कहा है. इसके अलावा आयोग ने दिनभर चली बैठक में मतदान केंद्रों में व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता व भंडारण और मानव संसाधन, वाहन और शिकायत निवारण प्रबंधन की समीक्षा की है. इसके साथ निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहा है. इसके लिए राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ापारा तालाब परिसर में 'मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी चिन्हारी लोकतंत्र के' का फीता काटकर शुभारंभ किया. 

हैं 1 करोड़ 96 लाख वोटर
उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदेश के अलग-अलग जिलों, विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से जुड़े जिलों द्वारा यहां स्टॉल लगाया गया है. इन स्टॉलों में अब तक के सालों में हुए वोटिंग की झलकियां तस्वीरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग को तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में वर्तमान समय तक कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 96 लाख वोटर है. इसमें चार लाख 25 हजार 698 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं. जो 2023 विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे.

इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या एक लाख 47 हजार 364 और 767 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता है. इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से नए वोटरों को जोड़ने का अभियान चला रही है. इसके बाद चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा.

Chhattisgarh Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 एक्सप्रेस ट्रेनें 7 दिन के लिए रद्द, यात्री परेशानी से बचने के लिए यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget