एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: मतपत्र पेटियों में बीजेपी ने गड़बड़ी की जताई आशंका, जगदलपुर में निर्वाचन अधिकारी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Chhattisgarh Election 2023: ड्यूटी कर रहे शासकीयकर्मियों सहित 80 साल से अधिक आयु और विकलांग मतदाताओं के लिए भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गई थी.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना के लिए बीजेपी कांग्रेस और अन्य पार्टी  के प्रत्याशी समेत सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं काउंटिंग से पहले मतगणना स्थल में किसी तरह की हेराफेरी ना हो इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने तीन-तीन कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल के बाहर शिफ्ट क्रम में ड्यूटी में लगाया है, हालांकि स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था को  लेकर प्रशासन पर कांग्रेसी और भाजपाइयों ने भरोसा जताया है, लेकिन वही बस्तर जिले में भी मतपत्र पेटियों को ट्रेजरी में रखा गया है.

ऐसे में भाजपाइयों का कहना है कि यहां अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही अधिक रहती है जिस कारण से  मतपत्र पेटियों  में हेरा फेरी की प्रबल आशंका है , इसके अलावा कांग्रेस के पक्ष में पूर्वाग्रह से ग्रसित कुछ शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी मत पत्रों में अनाधिकृत हस्तक्षेप किया जा सकता है, इस स्थिति में इन मत पत्र पेटियों को सुरक्षाकर्मियों की  मौजूदगी में और सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग भाजपाइयों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर की है...

ट्रेजरी की सुरक्षा बढ़ाई जाने की कर रहे मांग
दरअसल जगदलपुर में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात व आवश्यक सेवा में नियुक्त शासकीय कर्मचारियों द्वारा बैलेट पेपर से किए गए मतदान की मतपत्र पेटियों  की सुरक्षा बढ़ाने और मतदान पेटियों को स्ट्रांग रूम में संधारित किए जाने के संबंध में चर्चा कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा,भाजपाइयों ने कहा कि चुनाव ड्यूटी कर रहे शासकीय कर्मियों सहित 80 साल से अधिक आयु और विकलांग मतदाताओं के लिए भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गई थी, इसके अलावा यह भी आवश्यक है कि इन मतपत्र पेटियों को ट्रेजरी के स्थान पर स्ट्रांग रूम में संधारित किया जाये, इसलिए उन्होंने इसकी सुरक्षा को लेकर निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौपा है.

इधर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम  ने भाजपाइयों को आश्वस्त किया है कि ट्रेजरी में रखी गई मत पत्र पेटियां सर्वाधिक सुरक्षित है ,और पहले की  चुनावी व्यवस्था के तहत ही इन मतपत्र पेटियों को ट्रेजरी में रखा गया है, साथ ही पूरी तरह से सुरक्षा में रखा गया है, हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के मांग के बाद जरूर इस ट्रेजरी में सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यहां मतपत्र पेटियों में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है , प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर रखी है.

भाजपाईयों ने गड़बड़ी की जताई आशंका
गौरतलब है कि पूरे छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी कर रहे शासकीय कर्मचारी, 80 साल से अधिक बुजुर्ग व्यक्ति और विकलांगों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की विशेष व्यवस्था की गई थी , वही मतपत्र पेटियों को पिछले चुनाव की तरह ही ट्रेजरी में रखा गया है ,हालांकि चुनाव के मद्देनजर ट्रेजरी में आवाजाही कर रहे सभी अधिकारियों कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन भाजपाइयों को इस मतपत्र पेटियों में गड़बड़ी की आशंका है ,जिसके चलते अन्य जिलों के साथ-साथ बस्तर जिले में भी भाजपाइयों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन  सौपकर  ट्रेजरी की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget