एक्सप्लोरर

Surajpur: सूरजपुर NH43 और आस-पास के इलाकों में आवारा पशुओं का डेरा, मवेशियों के चलते बढ़ रहा एक्सीडेंट का खतरा

Surajpur News: इस मामले में नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि कई बार सड़क पर मुहिम चलाकर आवारा पशुओं की धरपकड़ की गई है. समस्या यह है कि कोई भी गौशाला इन पशुओं को लेने को तैयार नहीं होती है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में आवारा मवेशियों के कारण शहर के लोग परेशान हो रहे हैं. आए दिन मवेशियों की आपस में लड़ाई और सड़कों पर बैठने और झुंड में सड़कों पर आवाजाही की वजह से रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं. सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों व पशुओं की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए जान का खतरा बनने लगा है. मेन रोड ही नहीं बल्कि हर गली, मोहल्ले में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है. इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है. सूरजपुर शहर से गुजरने वाले एनएच 43 के साथ केतका रोड व भैयाथान रोड के मुख्य मार्ग पर आवारा गायों के कारण अब लोगों की जान आफत में पड़ गई है. कुछ पशुपालकों ने गाय तो पाल ली है, लेकिन उनका दुध निकालने के बाद उन्हें डंडा मारकर सड़क पर इधर-उधर चरने के लिए छोड़ देते हैं. 

आलम यह है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों के साथ चौपाटी व बाजार में इन मवेशियों के कारण कई बार लोगों की जान पर बन आयी है. केतका रोड में लगने वाले अघोषित सब्जी बाजार के साथ नेहरू पार्क व आगे पीपल तक हमेशा आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. झुंड में रहने वाले इन पशुओं से कई बार आने-जाने वाले दोपहिया वाहन सवार व आमजन टकरा कर घायल भी हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि, शहर में बढ़ते आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला या जंगल में छोड़ने का काम नगर पालिका परिषद का है, लेकिन निकाय के अधिकारियों की लापरवाही से शहर में आवारा जानवर दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. आवारा पशुओं के कब्जे से शहर की सड़कें प्रभावित तो हो ही गई हैं, लेकिन अब चालकों व राहगीरों के लिए भी ये खतरनाक साबित होने लगी हैं. शाम के समय में सड़क पर इन मवेशियों का जमावड़ा और बढ़ जाता है. 

कांजी हाउस में व्यवस्था पूरी तरह फेल
वैसे तो शहर में कई स्थानों पर कांजी हाउस का निर्माण कराया गया है. इन कांजी हाउसों में आवारा पशुओं को पकड़कर रखने की व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन शहर के लगभग सभी कांजी हाउस में व्यवस्था पूरी तरह फेल है. इस मामले में नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कई बार सड़क पर मुहिम चलाकर आवारा पशुओं की धरपकड़ की गई है. समस्या यह है कि कोई भी गौशाला इन पशुओं को लेने को तैयार नहीं होती है. इसके पहले नगर पालिका के द्वारा फिल्टर प्लांट में कई दिनों तक 100 से ज्यादा पशुओं को रखा गया था, लेकिन चारा-पानी

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री को तोहफे में दी गई बेल मेटल की नंदी आदिवासी शिल्पकारों की है पहचान, जानें- कैसे होती है तैयार

की व्यवस्थाओं और दिक्कतों के कारण कुछ दिनों के बाद नगर पालिका ने भी पशुओं को छोड़ दिया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget