एक्सप्लोरर

PWD विभाग का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदारों से करता था लाखों की डिमांड

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग के अभियंता अजय कुमार को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा है. वह ठेकेदारों से टेंडर और बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगता था

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग, विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा है.

कार्यपालन अभियंता अजय कुमार निविदा प्रक्रिया शुरू होने से पहले और बिल का भुगतान करने से पहले ही ठेकेदारों से रिश्वत की मांग करता था, इससे परेशान होकर एक ठेकेदार ने एसीबी से शिकायत की और फिर जाल बिछाया गया, जैसे ही ठेकेदार नरेंद्र पटेल जगदलपुर के साकेत कॉलोनी स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी निवास पर तय रकम देने पहुंचा यहां पहले से तैनात एसीबी टीम ने दबिश दी और आरोपी को मौके पर ही पैसे लेते धर दबोचा.

ठेकेदार नरेंद्र पटेल ने खुलासा किया कि यह अधिकारी बीते तीन वर्षों से पदस्थ था और बिना पैसे कोई काम नहीं करता था, यहां तक कि कई बार घर के जेवर गिरवी रखकर उन्हें रिश्वत देनी पड़ी.

उन्होंने बताया कि टेंडर दिलाने के नाम पर और बिल का भुगतान करने से पहले खुलकर मांग होती थी और कहा जाता था कि ऊपरी अधिकारियों तक रकम पहुंचाई जाती है, सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि ये सभी लेन-देन दफ्तर के बजाय उनके घर पर ही निपटाए जाते थे.

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी के डीएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि अभियंता द्वारा बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के बाद यह मामला सही पाया गया,अभियुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ठेकेदारों से  करता था रिश्वत की डिमांड

शिकायतकर्ता नरेंद्र पटेल ने बताया कि कार्यपालन अभियंता अजय कुमार पिछले तीन सालों से लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट में पदस्थ है, लेकिन इन तीन सालों में वे कभी कार्यालय में नहीं बैठते थे और अपने सरकारी निवास से ही कामकाज और पैसों का लेनदेन करते थे. लगातार ठेकेदारों पर दबाव बनाकर पैसे की डिमांड करते थे, निर्माण कार्य के बाद बिल का भुगतान करने में पैसो की डिमांड और काम निकालने से निविदा के पहले रिश्वत की डिमांड करने से त्रस्त थे.

अधिकारी के द्वारा रिश्वत के पैसे ऊपर अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही जाती थी, लगातार पैसों की डिमांड करने से त्रस्त होकर नरेंद्र पटेल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को लिखित शिकायत दी थी, इसके बाद शुक्रवार को अधिकारी के द्वारा डिमांड की गई 2 लाख रुपये की राशि देने उनके सरकारी निवास पर पहुंचे थे, यहाँ मौजूद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पैसे लेते अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी रमेश मरकाम ने बताया कि कार्यपालन अभियंता अजय कुमार के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी जिसके जांच के बाद यह मामला सही पाया गया, अभियुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस मामले में कार्यपालन अभियंता अजय कुमार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें: मशरूम एकत्र करने गए थे, तभी आ गई बाढ़, सरगुजा में नदी में बहे दो बच्चों समेत दो महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget