एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सवालों के घेरे में लोक सेवा आयोग, अब BJP ने कर दी ये बड़ी मांग

CGPSC News: छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग इन दिनों सवालों के घेरे में है. सीजी पीएससी 2021 परीक्षा के रिजल्ट पर बीजेपी ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बीजेपी ने इसमें जांच की मांग भी की है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग इन दिनों सवालों के घेरे में है. सीजी पीएससी 2021 परीक्षा के रिजल्ट पर बीजेपी ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है. टॉप पोजिशन में आने वालों की लिस्ट में खरीदी बिक्री का आरोप लगाया है और सीजी पीएससी के अध्यक्ष पर गड़बड़ी कर अपने रिश्तेदारों को अलग अलग पदों पर चयन करवाने का भी आरोप लगाया गया है. इन आरोपों की जांच के लिए बीजेपी ने राजभवन में शिकायत की है इसके साथ ही सीबीआई को ज्ञापन देकर जांच की मांग की गई है.

बीजेपी का आरोप सीजी पीएससी के अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदारों का चयन किया!

दरअसल 11 मई को पीएससी ने रिजल्ट जारी किया है. इसमें रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. लेकिन पीएससी के रिजल्ट पर बीजेपी ने कांग्रेस के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों के रिश्तेदारों को चयन करने का आरोप लगाया गया है. बीजेपी  नेता गौरी शंकर श्रीवास ने दावा करते हुए कुछ लोगों के नाम भी जारी किया है. उन्होंने सीजी पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर सिंडिकेट बनाकर घोटाला करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी का दावा ये है पीएससी अध्यक्ष के रिश्तेदार

बीजेपी के नेता गौरीशंकर श्रीवास ने दावा किया है कि , जारी किए गए रिजल्ट में सरनेम छुपाकर सीजी पीएससी के अध्यक्ष ने अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाया है. बीजेपी ने लिस्ट से कुछ नाम अलग कर बताया है कि नितेश - डिप्टी कलेक्टर. लिस्ट में सोनवानी सरनेम छुपाया गया है. ये सीजी पीएससी के अध्यक्ष के दत्तक पुत्र है. साहिल - डी एस पी इसका सरनेम छुपाया गया क्योंकि ये सीजी पीएससी के अध्यक्ष का भतीजा है.सुनीता जोशी - श्रम पदाधिकारी सीजी पीएससी के अध्यक्ष के भांजी है.

रिजल्ट रोकने की मांग और अधिकारियों की हो नार्को टेस्ट

इसके बाद बीजेपी के नेता गौरीशंकर श्रीवास ने रिजल्ट को तत्काल रद्द करने की मांग की है. राजभवन में शिकायत कर इस घोटाले पर जांच करवाने की मांग की गई है. बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने मीडिया से कहा कि प्रदेश लाखों अभ्यार्थियों के भविष्य का खिलवाड़ किया जा रहा है. हमारी मांग है कि उत्तर पुस्तिका का जांच हो और पीएससी के अधिकारियों का नार्को टेस्ट किया जाए. तत्काल परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाई जाए. इस मामले में अब हम हाईकोर्ट भी जाएंगे.
 
कांग्रेस का पलटवार बीजेपी ने किया चयनित छात्रों का अपमान

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस  प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सीजीपीएससी की परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से होती है और उस में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता क्षमता के आधार पर परीक्षा पास कर चयनित होते हैं. ऐसे में भाजपा के द्वारा उनके चयन पर सवाल उठाना चयनित बच्चों का अपमान है. इसके आगे ठाकुर ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए याद दिलाया कि प्रदेश के छात्र-छात्रायें उस  दिन को भूले नहीं है, जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे उस दौरान शिक्षा मंत्री रहे केदार कश्यप की पत्नी के स्थान पर दूसरे युवती ने परीक्षा दी थी और उस नकल प्रकरण का भंडाफोड़ हुआ था.

यह भी पढ़े:छत्तीसगढ़ में ईडी एक्शन पर सुप्रीम टिप्पणी, कोर्ट ने कहा- न पैदा करें डर का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget