एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजेपी नेता रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी रहे साथ

Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ के 15 साल तक सीएम रहे रमन सिंह ने रविवार को विधानसभा के स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया. उन्हें इसमें विपक्ष का भी साथ मिला.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चुनाव के बाद पहला विधानसभा सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा. शीतकालीन सत्र 3 दिवसीय होगा. इससे पहले रविवार को राजभवन में विधायक रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) को राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर के पद पर शपथ दिलाई है. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Raman Singh) ने विधानसभा पहुंच कर स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया. रमन के साथ सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भी मौजूद रहे. 

दरअसल छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद विधानसभा की कार्यवाही को लेकर तेजी से काम चल रहा है. विपक्ष और पक्ष के लगभग नेताओं की जिम्मेदारी तय हो गई है. विपक्ष से नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को बनाया गया है. वहीं सत्ता पक्ष से विधानसभा स्पीकर 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह ने नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान दोनों पक्षों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे. रमन सिंह ने विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा के पास नामांकन दाखिल किया है. उन्हें विपक्ष कीतरफ से भी पूर्ण समर्थन मिलाहै. इसलिए रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगे. 

रमन सिंह को 90 विधायकों के संरक्षक की जिम्मेदारी मिली
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का ध्यनवाद देते हुए कहा कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखे जाएं जिससे अगले 5 सालों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके.

20 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण
 छत्तीसगढ़ में शनिवार रात को नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 19 से 21 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा. पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा. इसके अगले दिन  20 दिसंबर को सुबह 11.05 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा. वहीं 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अनुपूरक बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे. नई योजनाओं के लिए सरकार अनुपूरक बजट पास करवाएगी.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, 21 आईईडी बम किए निष्क्रिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget