एक्सप्लोरर

बस्तर में नक्सलियों का आतंक, बीजेपी नेता का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

BJP Leader Murdered In Chhattisgarh: एक तरफ कांकेर में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया. वहीं दूसरी तरफ बस्तर में नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी.

Naxal attack in Bastar: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सलियों ने एक और बीजेपी नेता की हत्या कर दी है. नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के दंडवन गांव में इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने बीजेपी नेता व दंडवन गांव के उपसरपंच पंचमदास मानिकपुरी की निर्ममता से हत्या कर दी और घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका दिया. घटना पर सीएम विष्णु देव साई दुख जताया है.

नक्सलियों ने अपने पर्चे में बीजेपी नेता पंचमदास पर भ्रष्टाचार,पुलिस के लिए मुखबिरी करने और गोपनीय सैनिक का काम करना हत्या की वजह बताई. इस घटना के बाद एक बार फिर से दहशत का माहौल है. नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक 2 दिन पहले बीजेपी नेता की हत्या से दहशत का माहौल बना हुआ है. 

बीजेपी नेता को घर से अपहरण कर उतारा मौत के घाट
2 साल में नक्सलियो ने नारायणपुर जिले में अब तक 4 बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी है. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के दण्डवन गांव में रहने वाले बीजेपी नेता व गांव के उपसरपंच पंचमदास अपने घर में बीती रात मौजूद थे. इस दौरान रात के करीब 11 बजे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम उनके घर पहुंची और घर से अपहरण कर कुछ दूर सुनसान इलाके में ले जाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को फेंककर भाग गए.  हत्या के बाद इलाके में दशहत का माहौल है.

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इधर सूचना मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. साथ ही घटना के बाद जवानों के द्वारा इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान जारी है.

बीजेपी-कांग्रेस के 2 और नेताओं को मिली धमकी
एक तरफ जहां नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या की वहीं दूसरी तरफ जिले में अलग-अलग स्थानों पर चुनाव का बहिष्कार करने के पोस्टर लगाये गए है. इसके साथ कांग्रेस के नेता अमित भद्र व सरपंच बिसेल नाग को मौत की सजा देने की बात लिखी है. बता दें कि बीते चुनाव के पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता सागर साहू और रतन दुबे की हत्या का भी जिक्र किया है. इसके अलावा खदान में लगे ट्रक चालक व परिवहन संघ के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी है.

यह भी पढ़ें: Watch: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के 'खात्मे' वाले ऑपरेशन का पहला वीडियो आया सामने, गोलियां दागते बढ़ते गए जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget