एक्सप्लोरर

Bhagwan Ram Controversy: ED रेड पर बीजेपी और कांग्रेस का 'तेरा राम मेरा राम' शुरू! संस्कृति मंत्री बोले- 'कैसे हिंदू हैं समझ नहीं आता...'

छत्तीसगढ़ में भगवान राम को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के बीच जंग छिड़ी है. जहां कांग्रेस ने BJP पर राम का चोला ओढ़ उल्टे काम करने का आरोप लगाया है तो वहीं BJP का कहना है कि अन्यायी के साथ राम नहीं हो सकते.

Bhagwan Ram Controversy: छत्तीसगढ़ में भगवान राम के नाम पर सियासत शुरू हो गई है. एक बार फिर नेताओं में तेरा राम-मेरा राम को लेकर जुबानी जंग चल रही है. छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) ईडी रेड के मामले में बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बीजेपी राम का चोला ओढ़कर उल्टे काम करती है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) अन्यायी लोगों के साथ कभी राम नहीं होने का दावा कर किया है. 

दरअसल छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों से ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. इसी बीच रामनवमी (Ramanavami) त्योहार के दिन भी ईडी की रेड चल रही थी. इसको लेकर कांग्रेस ने ईडी को आड़े हाथ लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि अभी त्योहार का समय है, सभी लोग पूजा पाठ में है, किसी को परेशान करना ठीक नहीं. हम बीजेपी नहीं कि हम राम का चोला ओढ़ लेंगे और काम उल्टा करें. अभी लोग पूजा में लगे है, उसपर एजेंसी भेज रहे हैं, जांच कर रहे है. कैसे हिंदू हैं समझ नहीं आता, कोई उपवास है, सबके यहां एजेंसी भेजकर परेशान कर रहे है, टेरर पैदा कर रहे हैं. ये सब शोभा नहीं देता.

'कांग्रेस के रग'रग में भगवान राम'

बता दें कि देश का इकलौता कौशल्या माता मन्दिर (Kaushalya Mata Temple) छत्तीसगढ़ में है. छत्तीसगढ़ राज्य को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है. इस लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस भगवान राम के नाम पर आमने सामने आ गए हैं. संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि राम वन गमन पथ निर्माण, कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्वार ये दिखाता है कि सरकार और कांग्रेस पार्टी राम को मानती है. हम अपनी संस्कृति को आत्मसात किए हुए हैं. तीज-त्योहार को मानते हैं. कोई भी छत्तीसगढ़ में मिलता है तो अभिवादन में राम राम से होता है.
 
'अन्यायी, अत्याचारी का भगवान राम नाश करते हैं'

इधर, कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है. गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का काम ही रहा है धर्म के आधार पर लोगों को बांटना. रहीं बात प्रभु की तो श्री राम हर किसी के है. उनको बांटने का अर्थ देश को बांटने जैसा है. मर्यादाओं मे रहकर कर्म करने वालों के साथ उनका आशीर्वाद सदा से ही रहते आया है. प्रभु श्रीराम न्याय के साथ कार्य करने वालों के साथ होते है. अन्यायी, अत्याचारी और शोषण करने वालों का नाश करने का कार्य प्रभु राम करते है. 

इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मां कौशल्या की जन्मभूमि मे उनके धाम की पहचान और विकास की शुरुआत बीजेपी सरकार के दौरान ही हुई. माता कौशल्या के धाम बनाने बनाने में और राम वन गमन पथ बनाने में भ्रष्टाचार करने वाली सरकार को प्रभु राम का आशीर्वाद कभी नहीं मिलेगा. छत्तीसगढ़ में पड़ रहा ईडी का पड़ रहा छापा इसी का परिणाम है.

ईडी रेड पर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पिछले साल 11 अक्टूबर से ईडी की रेड (ED Raid) चल रही है. इसके अलावा पिछले 2 दिनों से लगातार ईडी ने कई बड़े कारोबारी और कांग्रेस के नेताओं के घर ईडी ने दबिश दी. इसके अलावा कुछ बड़े अधिकारियों के यहां भी ईडी की दबिश की सूचना है. इस लिए राज्य में ईडी रेड को लेकर जमकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. आपको बता दें कि ईडी आज कुछ लोगों को रायपुर कोर्ट में पेश कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Indore Temple Tragedy: इंदौर मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान, घटना स्थल का भी लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget