एक्सप्लोरर

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में मासूम बच्ची की पानी में डूबोकर सौतेले पिता ने कर दी हत्या, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

Murder Case: तफ्तीश के दौरान पुलिस को सौतेले पिता की हरकतों पर संदेह हुआ. पूछताछ होने पर पिता ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

Murder Case In Bilaspur: बिलासपुर में मानवता शर्मसार हुई है. सौतेले पिता ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची की पानी में डूबोकर हत्या करने के बाद शव नदी में बहा दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी परिजनों और पुलिस की नजर से बचने के लिए घर में आकर सो गया. बच्ची के नहीं मिलने पर परेशान परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी. तफ्तीश के दौरान पुलिस को सौतेले पिता की हरकतों पर संदेह हुआ. पूछताछ होने पर पिता ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. सनसनीखेज मामला तोरवा थानाक्षेत्र का है. 

रात में पिता के नहाने पर पुलिस को हुआ शक

तोरवा थानाक्षेत्र के पटेल मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय राधिका लहरे ने गुरुवार की रात थाना में पांच वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की जानकारी दी. अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने पतासाजी शुरू की. पुलिस टीम जांच के लिए रात 11 बजे पटेल मोहल्ला पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई. घर के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि राधिका लहरे का पति मन्नू लहरे नहा रहा है. रात में नहाने पर पुलिस को संदेह हुआ. संदेह के आधार पर पुलिस पिता को पकड़कर थाने ले आई. पिता शराब के नशे में था. 

अगली सुबह मन्नू लहरे की पत्नी राधिका लहरे पति को छुड़ाने थाना पहुंच गई. आरोपी से पुलिस की पर्याप्त पूछताछ नहीं हो पाई थी. पुलिस ने महिला को विश्वास दिलाया कि पूछताछ के बाद पति को छोड़ दिया जाएगा. पुलिस के भरोसा पर महिला वापस घर लौट गई. शुक्रवार की सुबह मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा में बच्ची का शव बरामद होने की सूचना मिली. मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. तोरवा पुलिस भी लापता बच्ची के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची. परिजनों ने शव की पहचान बच्ची पायल के रूप में की.  

Chhattisgarh News: नातिन के साथ साड़ी खरीदने गई महिला की दुकान में अचानक मौत, घटना CCTV में कैद

कड़ाई से पूछताछ में बेटी की हत्या को कबूला

शव मिलने के बाद पुलिस का शक पिता मन्नू लहरे पर और गहराया गया. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की कहानी उगल दी. गुरुवार की दोपहर मन्नू लहरे नहाने जा रहा था. बेटी पायल भी पिता के साथ चली गई. पिता ने पायल को गहरे पानी में डुबोकर मार दिया और शव को नदी के तेज बहाव में छोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद घर आकर सो गया. शाम को बच्ची पायल की मां घर पर आई. पूछताछ पर मन्नू ने बच्ची के मोहल्ले में खेलने की बात कही. 

पता चला है कि राधिका लहरे ने पहले पति को छोड़ दिया है. पायल और दस वर्षीय बेटे को लेकर आरोपी मन्नू लहरे से दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी शादी के बाद राधिका मन्नू बंजारे के साथ रहती थी. थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि महिला राधिका के साथ 10 वर्षीय बेटा और बच्ची पायल रहते थे. सौतेला पिता मन्नू पायल को पसंद नहीं करता था और आए दिन मारपीट करता था.  आरोपी मन्नू ने पुलिस को बताया कि बच्ची हमेशा खर्च करने के लिए पैसे मांगती थी. नशे में बच्ची की हत्या कर शव को बहा दिया. पुलिस ने आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 

Surguja News: सरगुजा में बेरहम पति ने हसुए से निकाली बीवी की एक आंख, मायके जाने से था नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget