एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: ग्रामीणों की अनोखी मांग, गांव में खुले शराब दुकान, MLA धर्मजीत सिंह बोले- 'पूरी करेंगे मांग'

Chhattisgarh News: बिलापुर के तखतपुर विधानसभा सीट से विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि 22 साल की विधायकी में पहली बार किसी गांव के लोगों ने शराब दुकान खोलने की मांग की है. हम उनकी ये मांग पूरी करेंगे.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में 'सुशासन तिहार' मना रही है. इस दौरान कई रोचक मामले सामने आए हैं. इन्हीं में से एक मामला बिलासपुर के तखतपुर गांव का सामने आया है. आमतौर पर ग्रामीण शराब दुकान का विरोध करते नजर आते हैं, लेकिन इस गांव के लोगों से स्थानीय विधायक से गांव में शराब दुकान खुलवाने की मांग कर सबको चौका दिया.

तखतपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने भी जनभावना का सम्मान करते हुए मंच से ही गांव मे तत्काल शराब दुकान खुलवाने की घोषणा कर दी. यह मामला अब सोशल मीडिया में चर्चा में हैं. 

बिलापुर के तखतपुर गांव वालों की मांग सुनने के बाद अचंभित विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, "मेरे 22 साल की विधायकी में पहली बार किसी गांव के लोगों ने शराब दुकान खोलने की मांग की है. हम उनकी ये मांग भी पूरी कर रहे हैं. विधायक ने मंच से ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को गांव मे शराब दुकान खोलने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू करने को कहा."

ग्रामीणों ने विधायक को लिखित में दिया आवेदन 

दरअसल, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए गांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें स्थानीय विधायक अधिकारियों के साथ मौजूद थे. इस दौरान गांव वालों ने विधायक और अधिकारियों से गांव में शराब दुकान खोलने की मांग की. इसके लिए गांव वालों ने बाकायदा लिखित आवेदन भी दिया.

गांव वालों ने दिया ये तर्क 

'समाधान शिविर' के दौरान गांव वालों ने विधायक और अफसरों को बताया कि उनके गांव में शराब की दुकान नहीं है. ठेका न होने के चलते कुछ लोग कच्ची और महुआ की शराब अवैध रूप से बनाकर बेचते हैं. इससे आए दिन गांव वालों की तबीयत खराब होती है. इससे बच्चे और महिलाएं भी प्रताड़ित हो रहे हैं. गांव वालों की मांग है कि गांव में शासकीय शराब दुकान खोली जाए, ताकि लोगों को अच्छी क्वालिटी की शराब मिल सके.

बता दें कि बिलासपुर के तखतपुर गांव में शराब दुकान खोलने की मांग और विधायक का मंच से शराब दुकान खोलने का ऐलान करने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में विधायक गांव वालों की इस अनोखी मांग को सुनकर हैरानी जताते हुए भी नजर आ रहे हैं. साथ ही मंच से ही गांव में शराब दुकान खोलने की गांव वालों की मांग पूरी करने की घोषणा करते भी दिखाई दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget