एक्सप्लोरर

Bilaspur: सावधान! सड़क पर बर्थडे केक काटा तो लगेगा आर्म्स एक्ट, बिलासपुर के आईजी की चेतावनी

Bilaspur: बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. अगर कहीं ऐसी घटना होती है तो संंबंधित थानेदार के खिलाफ गाज गिरेगी.

Bilaspur News: आज कल नौजवानों में किसी भी खास मौके को अलग तरीके से सेलीब्रेट करना शौक बन गया है. घर में परिवार के साथ जन्मदिन मनाने का ट्रेंड अब कहीं कहीं सड़क पर आ गया है. सड़कों पर ही जन्मदिन के केक कट रहे हैं. इसके कई उदाहरण छत्तीसगढ़ में देखे जा चुके हैं. ऐसे में अब सार्वजनिक जगहों पर आयोजनों को लेकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज आईजी ने सख्ती दिखाई है. 

आर्म्स एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि अब से सड़कों पर केक नहीं काटा जाए. केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन रहेगा, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की कार्रवाई की जाएगी. 

सड़क पर केक कटा तो थानेदार होंगे जिम्मेदार

आईजी डांगी ने यह फरमान जारी किया है कि सोशल मीडिया पर बंदूक, तलवार से केक काटकर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है कि सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी. इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे जिनके क्षेत्र में केक काटा जाएगा. 

हुड़दंग की घटनाओं से लोग परेशान

आईजी रतन लाल डांगी ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं और हुड़दंग से लोग परेशान हैं, जिनकी शिकायत आती रहती है. लोग बताते हैं कि सड़क पर केक काटने की वजह से सड़क जाम हो जाता है और आने जाने में  काफी दिक्कत होती है. इसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है. 

चौराहे पर खड़े मनचलों पर भी होगी कार्रवाई

आईजी ने बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है की इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोंगो पर कार्रवाई करें और सीधे कार्रवाई करें. साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक चौराहों पर खड़े होने वाले मनचलों और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करें. किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका ख़ास ख्याल रखे. 
गौरतलब है कि कुछ बिगड़ैल अपनी धौंस दिखाने के चक्कर में जन्मदिन या अन्य पार्टी बीच सड़क पर करते है. इसके कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं. वहीं कई अपराधिक घटनाएं भी इस मौके पर हो चुकी हैं. ऐसे में दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसलिए आईजी डांगी ने कड़े निर्देश जारी किए.

Chhath Puja 2022: छत्तीसगढ़ के इस जिले में है देश का सबसे बड़ा स्थाई छठ घाट, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा

वीडियोज

Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget