एक्सप्लोरर

Bilaspur News: अवैध कब्जा हटाने पहुंचे नगर निगम अधिकारी पर जानलेवा हमला, युवक ने पीछे से गले में तार फंसाकर की जान लेने की कोशिश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. तभी अचानक एक युवक ने पीछे से आकर बिजली के तार से अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा का गला दबाने की कोशिश की.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी की जान उस वक्त आफत में आ गई, जब वह सड़क किनारे ठेला और गुमटी लगाकर दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे. इस दौरान अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे एक युवक ने अतिक्रमण शाखा प्रभारी का बिजली तार से गला दबा दिया. ये सब देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल बीच बचाव कर युवक से अधिकारी को अलग किया, तब जाकर उसकी जान में जान आई. यह मामला सरकंडा थाना इलाके का है.

दरअसल, बिलासपुर शहर में सड़क किनारे ठेला और गुमटी लगाकर दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी. तभी दो युवकों ने विवाद करते हुए हंगामा मचाया. बिलासपुर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है.

मंगलवार को सरकंडा थाना इलाके के साइंस कॉलेज रोड में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. इस दौरान निगम की जेसीबी अवैध कब्जा तोड़ने की कार्रवाई कर रही थी. वहीं गुमटी और ठेलों की जब्ती बनाई जा रही थी.  इस दौरान नगर निगम की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. तब अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमील शर्मा खुद खड़े होकर अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटवा रहे थे. अवैध दुकानों पर जेसीबी चलाई जा रही थी. तभी अचानक गोल्डी गुप्ता नाम का युवक पीछे से आया और बिजली तार लेकर अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा पर हमला कर दिया. युवक उनका गला दबाने की कोशिश कर रहा था. 

तब मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों ने यह सब देखा और बीच बचाव किया. फिर हमलावर युवक की जमकर पिटाई कर दी. इस बीच मौके पर दूसरा युवक भावेश गुप्ता पहुंचा. उसने भी हंगामा मचाते हुए कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया. जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने हंगामा मचाने वाले युवक और अतिक्रमण शाखा प्रभारी पर हमला करने वाले युवक को पकड़कर थाने ले गई. वहीं नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. जिसपर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पहली बार बस्तर फाइटर्स की परेड में शामिल होंगे थर्ड जेंडर, CM को देंगे सलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget