एक्सप्लोरर

दो वक्त की रोटी पर भी आफत! बीजापुर में भारी बारिश से टापू बन गए 30 गांव, ग्रामीण बोले- जिंदगी दांव पर...

Chhattisgarh Rains: बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में चिंतावागु नदी पर पुल न बनने के कारण सैकड़ों ग्रामीण पीडीएस दुकान से राशन लाने के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भारी बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, एक तरफ जहां बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है, वहीं दूसरी तरफ 30 से अधिक गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से नदी के उस पार रहने वाले ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों की मांग के बावजूद भी पुल न बनने से इन दिनों बारिश के मौसम में उन्हें दो वक्त के भोजन के लिए भी जूझना पड़ रहा है. लोग उफनते नदी को पार करने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं. दरअसल, बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में चिंतावागु नदी पर पुल नहीं बनने की वजह से गोरला पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण राशन लाने के लिए जोखिम उठाकर नदी पार कर रहे हैं. 

पेट भरने के लिए जान दांव पर लगा रहे ग्रामीण

केंद्र और राज्य सरकार के तरफ से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क चावल का वितरण पीडीएस की दुकानों के जरिए किया जाता है. भारी बरसात में बस्तर संभाग में बसे ग्रामीण इस राशन को लेने के लिए काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं, दरअसल ग्रामीण इन इलाकों में पुल न बनने के चलते उफनती नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं. ग्रामीण उफनती चिंतावागु नदी को गंज के सहारे पार कर पीडीएस दुकान से राशन लाकर नदी के उस पार पहुंचा रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में राशन के लिए उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है. इस गांव में राशन की दुकानें नदी के पार संचालित है, जिस वजह से ग्रामीणों को राशन लेने के लिए बहती नदी को पार करना पड़ता है और उसके बाद करीब 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कई बार पीडीएस की दुकान मिनुर गांव में खोले जाने और पुल बनाने के लिए आवेदन देने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें दो वक्त के भोजन के लिए इतना जूझना पड़ रहा है.

15 सालों से पुल की मांग कर रहीं सरपंच

मिनुर गांव की रहने वाली ग्रामीण महिला गोपक्का यालम का कहना है कि वो पीडीएस की दुकान जाने के लिए गंज पकड़कर नदी पार कर आई और वापस राशन लेकर जाने में उसे सुबह से शाम हो गई. वहीं, इसी गांव के रहने वाले बुजुर्ग मट्टी चंद्रया का कहना है कि आजादी के 77 साल बाद भी उनके गांव में कई बार पुल बनाने की मांग के बावजूद भी पुल नहीं बना. कई बार उन्होंने अपनी आंखों के सामने इस नदी को पार करते ग्रामीणों को जान गंवाते देखा है, लेकिन सरकार उनकी इस मांग को दरकिनार कर रही है.

वहीं, गोरला पंचायत की सरपंच टिंगे चिनाबाई ने बताया कि वो पिछले 15 सालों से चिंतावगु नदी में पुल की मांग करते हुए आ रही है. तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह को दो बार और भूपेश बघेल को एक बार आवेदन दे चुकी है, लेकिन फिर भी इस नदी में पुल निर्माण को लेकर सरकार ने अब तक गंभीरता नहीं दिखाई.

सरपंच ने जिला प्रशासन से एक मोटर बोट की मांग की ताकि ग्रामीणों को ऐसे हालातों में कम से कम राशन लाने में सहूलियत मिल सके, लेकिन अब तक ये मांग भी पूरी नहीं हुई है, जिस वजह से ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की चीजें और राशन लाने के लिए हर रोज अपना जीवन दाव पर लगा रहे हैं.

ये भी पढ़े: बस्तर में उच्च शिक्षा की राह में परेशानी, सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी नहीं हुई दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget