एक्सप्लोरर

Bijapur News: बीजापुर में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया घायल नक्सली, विस्फोटक सामान बरामद

Bijapur News: घायल नक्सली का नाम बदरू मोड़ियाम बताया जा रहा है और जनमिलिशिया सदस्य है. घायल नक्सली से साथियों के बारे में बीजापुर एसपी ने पूछताछ करने की बात कही है.

Bijapur News: बीजापुर जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ा है. उसके पास से दो भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है. घायल नक्सली का नाम बदरू मोड़ियाम बताया जा रहा है और जनमिलिशिया सदस्य है. बदरू मोड़ियाम को एम्बुलेंस की मदद से बासागुड़ा गांव में मौजूद स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

नक्सली के बाएं हाथ में लगी चोट
दरअसल, फरवरी माह के आते ही एक बार फिर बीजापुर इलाके में नक्सलियों की बड़ी मौजूदगी की सूचना मिलने से जवान चौकन्ना हैं. आज सुबह CRPF कोबरा 210 बटालियन और DRG पुलिस की संयुक्त टीम कोरसागुड़ा, आउटपल्ली, लिंगागिरी सुकनपल्ली इलाके में सर्चिंग के लिए निकली हुई थी. इस दौरान सुकनपल्ली और छोटे सुकंनपल्ली के जंगलों में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से लगभग 3 घंटे तक मुठभेड़ और फायरिंग होती रही.

बाद में जवानों को इलाके की सर्चिंग के दौरान घायल एक पुरुष नक्सली मिला. उसके बाएं हाथ में चोट लगी हुई थी. पूछताछ करने पर नक्सली ने नाम बदरू मोडियाम और जनमिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना बताया. घटनास्थल से जवानों ने 2 भरमार बंदूक, कॉर्डेक्स वायर, बारूद, डेटोनेटर, आईईडी बम, नक्सल साहित्य, पिट्ठू भी बरामद किया.


Bijapur News: बीजापुर में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया घायल नक्सली, विस्फोटक सामान बरामद

घायल नक्सली से होगी पूछताछ
इधर जवानों ने घायल नक्सली को पुलिस कैंप तक पहुंचाया और बाद में एंबुलेंस की मदद से बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार कराने के बाद बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायल नक्सली का इलाज जारी है. बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि घायल नक्सली से साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी. इलाके में कौन बड़ा नक्सली सक्रिय है और नक्सलियों की क्या रणनीति है, इसकी भी जानकरी ली जायेगी. एसपी के मुताबिक मुठभेड़ में जवानों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जवानों ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से नक्सलियों की बंदूक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.

कांग्रेस नेता की याचिका- कोरोना बढ़ रहा है, 5 राज्यों में टाले जाएं चुनाव, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- आप मंगल ग्रह पर रहते हैं?

Goa Election 2022: मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी शिवसेना, समर्थन का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget