एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: भारत माता मंदिर का अस्तित्व खतरे में, बना शराबियों का अड्डा; तीन साल से काम भी अटका

कटघोरा कस्बे में जो भारत माता मंदिर स्थित है उसे छत्तीसगढ़ का प्रथम और देश का द्वितीय मंदिर बताया जाता है.

Raigarh News: रायगढ़ जिले के कटघोरा नगर में स्थित भारत माता मंदिर को नया स्वरूप देने को लेकर लिया गया संकल्प फिलहाल साकार नहीं हो सका है. अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने इसकी चिंता करने के साथ नगर के नागरिकों के सहयोग से नवनिर्माण प्रारंभ कराया था. कतिपय कारणों से निर्माण रुका हुआ है. आसपास के परिसर में रात्रि को अराजक तत्वों की उपस्थिति के साथ शराबखोरी होने की खबर है. मंदिर परिसर में सहज ही बेतरतीब शराब की बोतल पड़ी दिख जाएंगे.

कटघोरा कस्बे में जो भारत माता मंदिर स्थित है उसे छत्तीसगढ़ का प्रथम और देश का द्वितीय मंदिर बताया जाता है. मंदिर के भीतर प्रतिमा जैसा कुछ नहीं है लेकिन यहां अखंड भारत का मानचित्र उपलब्ध है. इसे वर्षों पहले उकेरा गया था. जिसकी पूजा अर्चना राष्ट्रीय पर्वों के अलावा अन्य मौकों पर लोग किया करते हैं. इसी नाते इस मंदिर को पहचान मिली. बीते वर्षों में देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता के अलावा राष्ट्रीय सरोकार से जुड़े हुए कई कार्यक्रम इस क्षेत्र में किये गए. इसके माध्यम से बहुसंख्यक लोगों को मालूम चला कि कटघोरा में भी कोई खास जगह है जिसका अपना विशेष महत्व है. 

Chhattisgarh में पहली बार स्कूली बच्चों के लिए खुला खिलौना संग्रहालय, जानिए इसकी खासियत और फायदे

जानकार बताते हैं कि ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान जागरूक लोगों ने पूर्ववर्ती भारत माता मंदिर की दशा और इसके स्वरूप को लेकर चिंता जताने के साथ इसे बेहतर करने का विचार दिया. संस्कार भारती को दायित्व दिया गया कि वह काम को हाथ में लेने के साथ आगे बढ़ाए. शुरूआती दौर में लोगों की ओर से जो दावे किये गए थे उसमें हर स्तर पर सहयोग करने की संकल्पना शामिल थी. आंशिक रूप से धन संग्रह करने के साथ निर्माण कार्य को प्रारंभ किया गया. 

बताया जा रहा है कि इसके बाद अपेक्षित संसाधन की पूर्ति नहीं हो सकी और ऐसे में काम को बंद करना पड़ा. लगभग तीन वर्ष का समय हो चुका है जबकि मंदिर को आगे बढ़ाने की रफ्तार रूकी हुई है. नतीजा यह है कि आधे अधूरे परिसर में सुरक्षा प्रबंध न होने का भरपूर लाभ रात्रिकाल में अराजक तत्व उठा रहे हैं.

अब तक केवल एक ही घोषणा

नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल ने अपने अध्यक्ष निधि से मंदिर में लेटर ढलाई के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है जिसका कार्य जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा. लेकिन इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के अवसर पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा अलग-अलग तरह के विकास कायों के लिए भारी भरकम राशि उपलब्ध कराई गई है और घोषणाओं का दौर चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले तक जारी रहने की संभावना है. पांच साल का लंबा समय गुजरने के बाद भी कटघोरा में भारत माता मंदिर की पूर्णता को लेकर किसी प्रकार की घोषणा या सहयोग न करना जनप्रतिनिधियों के दोगलेपन को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget