एक्सप्लोरर

Bhanupratappur Bypoll: अमित जोगी का एलान- कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को देंगे समर्थन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने  इस उपचुनाव में अपने कैंडिडेट नहीं खड़े करने का फैसला लिया. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन दाखिल करने का गुरुवार 17 नवंबर को अंतिम दिन है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी तय होने के बाद अपने-अपने नामांकन फार्म ले लिये. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में अपने कैंडिडेट नहीं खड़े करने का फैसला लिया. जनता कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अमित जोगी (Amit Jogi) ने खुले तौर पर कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मंडावी (Savitri Mandavi ) को समर्थन देने का एलान किया. उन्होंने कहा कि दिवंगत मनोज मंडावी और उनके परिवार से जोगी परिवार का पारिवारिक संबंध है. ऐसे में वे इस उपचुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं करेंगे और सावित्री मंडावी का समर्थन करेंगे.

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने भी उपचुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं करने का फैसला लिया. आप पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रमुख संजीव झा का कहना है कि यह चुनाव केवल एक साल का मामला है और इतनी कम अवधि के लिए केवल एक विधायक की उपस्थिति लगभग नगण्य रहेगी. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी.

क्या है भानुप्रतापपुर जनता की राय 

गुरुवार को नामांकन दाखिल का अंतिम दिन है और ऐसे में गुरुवार को भानुप्रतापपुर में दोनों ही राष्ट्रीय दल के नेता अपनी-अपनी ताकत झोकेंगे. जानकारी के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सावित्री मंडावी के नामांकन दाखिल के दौरान मौजूद रहेंगे. वहीं बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन दाखिल के दौरान बस्तर और रायपुर के बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. हालांकि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और आप पार्टी ने अपने प्रत्याशी नहीं खड़े करने का फैसला तो ले लिया लेकिन भानुप्रतापपुर में सर्व आदिवासी समाज के 50 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन खरीद लिया. उनके द्वारा 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की भी जानकारी मिल रही हैं.

आदिवासी इस बात पर कांग्रेस-बीजेपी से नाराज

चुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी दोनों ही आदिवासियों के बीच अपनी अच्छी पकड़ बता रहे हैं लेकिन आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने आदिवासियों को नाराज कर दिया. इस वजह से  उन्हें अपने प्रत्याशी खड़े करने पड़ रहे हैं. भानुप्रतापपुर वासियों का कहना है कि चुनाव जरूर हो रहे हैं और प्रत्याशियों से उम्मीद भी है लेकिन अब तक भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में जो विकास कार्य किए जाने हैं वो पिछले कई सालों से नहीं किए गए. इस वजह से जनता में भी नाराजगी है हालांकि नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने ताकत झोंकने के लिए पूरे प्रयास में जुट गए हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि भानूप्रतापपुर विधानसभा की जनता किसे अपना विधायक चुनती है.

Chhattisgarh के इस जिले में मौजूद है गुफाओं का नगर, भगवान राम ने यहां बिताया था समय, जानिए-खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget