एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तरवासियों की मांग हुई पूरी, अब नहीं लगानी पड़ेगी 400 किलोमीटर की दौड़, नए साल में मिलेगा पासपोर्ट ऑफिस

Bastar Passport Office: बस्तरवासियों को पासपोर्ट के लिए रायपुर तक जाना पड़ता था. अब नए साल में उनकी ये 400 किलोमीटर की दौड़-भाग खत्म होने वाली है. बस्तर को जल्द पासपोर्ट ऑफिस मिलने वाला है.

Bastar News: लंबे समय की मांग के बाद आखिरकार बस्तरवासियों की बहुप्रतिक्षित पासपोर्ट ऑफिस की मांग अब पूरी होने वाली है. नए साल से जगदलपुर में यह सेवा शुरू हो सकती है. चयनित उप डाकघर में स्ट्रक्चर का काम अंतिम चरण में है और सिर्फ रेनोवेशन का काम ही बाकी रह गया है. जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में इसे पूरा कर लिया जाएगा और इसी महीने से यहां सेवा भी शुरू हो जाएगी.

दरअसल बस्तर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की चर्चा लंबे समय से जारी है, लेकिन इसके खुलने को लेकर हमेशा प्रशासन गोलमोल जवाब देता आया था, लेकिन अब यह तय हो गया है कि जनवरी में इसकी शुरूआत हो जाएगी. जिससे बस्तरवासियों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए राजधानी रायपुर 400 से 500 किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.

नेटवर्क और भवन निर्माण में लग गए तीन साल

जिला प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 10 साल से पासपोर्ट ऑफिस बस्तर में सिर्फ इसलिए शुरू नहीं हो पाया क्योंकि यहां चल रहे उप डाकघर के लिए दूसरा स्थान नहीं दिया गया. वहीं दूसरा अहम कारण था कि इंटरनेट के लिए जो टावर लगना है उसकी क्लियरेंस उन्हें नहीं मिल पा रही थी. इन दो वजहों से सालों से बस्तरवासियों को सिर्फ उम्मीद ही दी जा रही थी कि पासपोर्ट ऑफिस खुलेगा, लेकिन ऑफिस खोलने की दिशा में कोई ठोस बुनियादी काम ही नहीं हो पाए. यही वजह है कि इतने साल तक बस्तरवासी पासपोर्ट ऑफिस के इंतजार में ही लगे हुए हैं.

उप डाकघर में चल रही पासपोर्ट ऑफिस बनाने की तैयारी

जगदलपुर शहर के कलेक्ट्रेट में स्थित पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट ऑफिस खोले जाने की तैयारी इन दिनों जोरो पर हैं, क्योंकि यह बिल्डिंग नॉन डिपार्टमेंट की थी, इसलिए जिला प्रशासन ने उनसे अनुमति लेकर इसके लिए क्लियरेंस की रिपोर्ट पासपोर्ट ऑफिस को भेज दी है. ऑफिस के हिसाब से यहां अलग-अलग चेंबर बनाने से लेकर अन्य काम तेजी से शुरू कर दिए गए हैं. वहीं दूसरी तरफ उप डाकघर को शिफ्ट करने का भी काम चालू हो रहा है. इस बुनियादी काम के साथ-साथ बिल्डिंग मरम्मत और रंग रोगन का का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा.

एयरटेल और टीसीएस की सर्वे टीम ने काम शुरू कर दिया है. दरअसल पासपोर्ट ऑफिस के लिए तकनीकी कामों में सबसे अहम भूमिका नेटवर्क की है. इसके लिए यहां एयरटेल की टीम और टीसीएस के तकनीकी विशेषज्ञों ने आकर अपना सर्वे का काम पूरा कर लिया है. नेटवर्क के लिए जो टावर लगाया जाना है उसके लिए भी जगह तय कर ली गई है. एक से दो दिन में काम पूरा हो जाएगा.

तकनीकी विशेषज्ञों ने इसके लिए 14 दिन में काम  पूरा कर देने की बात कही है. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम का कहना है कि उप डाकघर की बिल्डिंग को इसके लिए फाइनल कर दिया गया है. सभी तरह के क्लियरेंस भी पासपोर्ट ऑफिस को दे दिए गए हैं. जनवरी में सेवा शुरू हो जाएगी. इसके शुरू होने के लिए अब तक आ रही सारी दिक्कतों को भी दूर कर दिया गया है. इस दिशा में पहले दिन से ही काम चल रहा था. अब इसके पूरे होने का समय आ गया है.

पासपोर्ट बनवाने लगानी पड़ती है 400-500 किमी की दौड़ 

फिलहाल अब तक पासपोर्ट बनवाने के लिए कोंटा के दोरनापाल या बीजापुर से लेकर कांकेर तक के लोगों को राजधानी रायपुर की दौड़ लगानी पड़ती है. बस्तर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अतिरिक्त समय और पैसे दोनों खर्च करने होते हैं. राज्य निर्माण के बाद से ही रायपुर में पासपोर्ट कार्यालय का संचालन हो रहा है, लेकिन बस्तर के लोगों के लिए रायपुर तक की दूरी कम करने अब तक कुछ ठोस कदम नहीं उठाया गया था. बस्तर तक केंद्र और राज्य सरकार हर तरह का विकास लाने की बात करते हैं लेकिन इसके बावजूद पासपोर्ट बनवाने की सुविधा यहां के लोगों को नहीं मिल पाई. अब इसकी सेवा शुरू हो जाने से पैसे से लेकर समय तक बचत होगी.

'मुझे हराने के लिए जो चक्रव्यूह रचा, उसे मैं अभिमन्यु बन तोड़ न सका,' टीएस सिंहदेव ने ली हार की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget