एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर की हल्दी को दिलाई जाएगी अब बड़ी पहचान, कलेक्टर पहुंचे हाट बाजार, कही ये बात

Bastar Turmeric: छत्तीसगढ़ के बस्तर की देसी हल्दी को अब नई पहचान दिलाने की कोशिश शुरू हो गई है. बस्तर में एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी भी है, जिसका देश-विदेश में निर्यात किया जाता है.

Chhattisgarh News: साल वनों का द्वीप कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर में 15 से अधिक प्रकार के वनोंपज पाए जाते हैं. यहां वनोपज ही हजारों आदिवासियों के जीवन यापन का सहारा है. आज भी बस्तर के ग्रामीण अंचलों के हाट बाजार में बस्तर में मिलने वाली सभी वनोंपज देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि दूसरे राज्यों से बस्तर घूमने आने वाले पर्यटक इन हाट बाजार का जरूर भ्रमण करते हैं. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने भी जिले के पुष्पाल में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का दौरा किया.

कलेक्टर विजय दयाराम ने साप्ताहिक हाट बाजार का दौरा करते हुए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से बातचीत कर उनसे वनोपज और घर में जैविक पद्धति से उगाने वाले साग सब्जी, स्थानीय दैनिक उपयोगी वस्तुओं आदि के बारे में जानकारी ली. वही इस बाजार में कुछ महिलाएं देसी हल्दी की भी बिक्री करने पहुंची हुई थी. साल वनो के बीच जैविक रूप से आदिवासी ग्रामीणों के द्वारा टिकरा भूमि में हल्दी उगाई जाती हैं ये हल्दी औषधि गुणों से परिपूर्ण होती है.

औषधि के रूप में भी करते हैं हल्दी का इस्तेमाल

बस्तर कलेक्टर ने भी खुद एक ग्रामीण महिला से हल्दी खरीद कर इसकी तारीफ करते हुए बस्तर की हल्दी को पहचान दिलवाने का आश्वासन दिया. इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोग देसी हल्दी का उपयोग खाने के साथ ही औषधि के रूप में भी करते हैं. ग्रामीण अंचलों में इस हल्दी का वैवाहिक और मृत्यु संस्कार में उपयोग किया जाता है. ग्रामीण अलग-अलग फसलों की पैदावार के साथ ही हल्दी की जैविक खेती बाड़ी या टिकरा भूमि में भी करते हैं.

सालों से देसी हल्दी की जैविक खेती कर रहे ग्रामीण

दरअसल, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम विकसित भारत संकल्प यात्रा का जायजा लेने के लिए जिले के जगदलपुर ब्लॉक के पुष्पाल ग्राम पंचायत पहुंचे हुए थे. इस भारत संकल्प यात्रा का आयोजन स्थानीय हाट बाजार के पास किया गया था. जिसमें सभी तरह के शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही थी और विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर हितग्राही मूलक योजनाओ से जोड़ने का कार्य किया. 

‘बस्तर की हल्दी को भी मिलेगी पहचान’

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि बस्तर में पाए जाने वाले अलग-अलग वनोपज के साथ जैविक रूप से ग्रामीणों की ओर से उगाए जाने वाली देसी हल्दी को भी छत्तीसगढ़ में पहचान मिल सकती है. ऐसे में ग्रामीण अंचलों में उगाई जाने वाली इस हल्दी को पूरे प्रदेश में पहचान दिलाने के लिए जल्द ही योजना बनाकर बस्तर के अलग-अलग बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा. अगर उत्पादन सही रहा तो इसको भी वनोपज की तरह खरीदी की जाएगी. बस्तर में एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी है और यहां से देश-विदेश में इसका निर्यात किया जाता है, अगर हल्दी की भी अच्छी पैदावार होती है तो निश्चित तौर पर यह ग्रामीणों के लिए आय का एक जरिया बनेगा. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाएगी सरकार, किसानों को देगी ये सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget