एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज, CRPF ने माओवादियों के गढ़ में लगाया कैंप

Anti naxal Operation: माओवादियों के वार्षिक सामरिक जवाबी अभियान शुरू होने से पहले सीआरपीएफ और शिविर बनाएगी. नक्सली गर्मी में सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए अभियान शुरू करते हैं.

Chhattisgarh News: केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने का लक्ष्य तय किया है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बड़ा कदम उठाया है. सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में नया अभियान शिविर स्थापित किया है. दक्षिण बस्तर माओवादियों के दबदबे वाला क्षेत्र है. सीआरपीएफ नक्सलियों के गढ़ में घुसकर वार करेगी.

अधिकारियों ने बताया कि 13 फरवरी को बल की 196वीं और 205वीं कोबरा बटालियन ने क्षेत्र में और उसके आसपास तैनात अर्धसैनिक बल की विभिन्न अन्य इकाइयों की सहायता से बीजापुर जिले के 'पुजारी कांकेर' में अग्रिम अभियान शिविर लगाया. उन्होंने कहा कि अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) पहाड़ियों से घिरे सुदूर क्षेत्र में स्थापित किया गया है. क्षेत्र में दक्षिण और पश्चिम बस्तर डिविजनों के माओवादियों का प्रशिक्षण शिविर, हथियार गोला-बारूद ठिकाने और राशन इकाइयां हैं. सीआरपीएफ की कोबरा इकाई का एक कमांडो एफओबी निर्माण के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में घायल हो गया था.

CRPF ने लगाया नया शिविर

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है. यहां सशस्त्र माओवादी कार्यकर्ताओं की पहली बटालियन का संचालन केंद्र है. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने भारी मशीन की सहायता से ऊंचे लाल रंग के स्मारक को ध्वस्त कर दिया. लाल रंग का स्मारक मारे गए कार्यकर्ताओं की याद में माओवादियों ने बनाया था.

नक्सलियों का होगा सफाया

अधिकारी ने कहा कि घोषणा को पूरा करने के लिए नवीनतम श्रंखला में 13वां एफओबी है. एफओबी वामपंथी उग्रवाद के खतरे को समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा के तहत बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि माओवादियों के वार्षिक सामरिक जवाबी अभियान (टीसीओसी) शुरू होने से पहले कुछ और शिविर बनाए जाएंगे. अधिकारी ने कहा कि नक्सली गर्मी में सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए अभियान शुरू करते हैं. गर्मी के समय जंगल सूख जाते हैं और पेड़ों के पत्ते झड़ जाते हैं. 

ये भी पढ़ें-जगदलपुर नगर निगम में खिला BJP का कमल, संजय पांडे बोले- 'कांग्रेस के भ्रष्टाचार की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget