एक्सप्लोरर

Bastar: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में आरक्षण के मुद्दे पर माहौल गर्म, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़िया समाज के सभी वर्गों के साथ छल करने का आरोप लगाया है.

Bastar News: आरक्षण में बढ़ोतरी करने पर बस्तर में बीजेपी ने फिर से कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है. प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़िया समाज के सभी वर्गों को छलने का आरोप लगाया है. केदार कश्यप का कहना है कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या विधानसभा का विशेष सत्र के तुरंत बाद आदिवासियों का नौकरी मिलने लग जाएगी. क्या एमबीबीएस में इस साल जनजाति वर्ग के 104 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाया जाएगा और क्या रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फिर से आदिवासियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज गुमराह नहीं होगा.

आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस में जंग

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार केवल राजनीतिक छल कपट करना जानती है. आदिवासी आरक्षण के खिलाफ पिटीशन लगानेवालों को कांग्रेस सरकार पुरस्कृत करती है और सत्ता की मलाई खिलाती है. पूर्व मंत्री  केदार कश्यप ने आगे कहा कि आदिवासी आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर करनेवाले को भूपेश बघेल सरकार ने आयोग का अध्यक्ष बनाकर पुरस्कृत किया. कांग्रेस ओबीसी वर्ग के साथ भी विश्वासघात कर रही है. OBC वर्ग से 27 फीसद आरक्षण का वादा किया और अपने ही आदमी से इसके खिलाफ चुनौती पेश करवा दी. 

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर हाईकोर्ट से स्टे लगवानेवाले भूपेश सरकार राज्यमंत्री का दर्जा दे चुके है. केदार कश्यप के वार पर इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बस्तर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा फैसला लिए जाने से बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं. आदिवासियों को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह कर राजनीति रोटी सेंकी जा रही थी, लेकिन कैबिनेट के फैसला लेने से अब बीजेपी का आंदोलन बंद हो गया है.


Bastar: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में आरक्षण के मुद्दे पर माहौल गर्म, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

Mahasamund Crime: फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर तस्करी, कार की सीट से 62 किलो चांदी की ईंटें जब्त

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में माहौल गर्म

ऐसे में भाजपा के नेता मुद्दाविहीन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को अनर्गल बयान से गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. राजीव शर्मा ने कहा कि बस्तर के आदिवासी शिक्षित हैं. ऐसे में उनको पता है कि आरक्षण के तहत सभी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में और अन्य विषयों में पहली प्राथमिकता दी जाती है.

अब भाजपा के लोगों की गुमराह करने वाली बातों में नहीं आएंगे. आदिवासियों को पूरा आरक्षण का लाभ मिलने के साथ ही  सभी भर्ती प्रक्रिया में भी जरूर प्राथमिकता मिलेगी. गौरतलब है कि आरक्षण में कटौती पर पहले ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में माहौल गर्म है. बीजेपी चुनावी मुद्दा बनाते हुए पिछले कई माह से नेशनल हाईवे जाम कर जगह जगह धरना प्रदर्शन भी कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget