एक्सप्लोरर

Bastar News: लो वोल्टेज की समस्या से बस्तरवासी परेशान, भीषण गर्मी में हुआ बुरा हाल

Bastar News: बस्तर में गर्मी और बिजली कटौती से परेशान लोग. लो वोल्टेज से पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे, जिससे गर्मी असहनीय हो गई है. ट्रांसफार्मर पुराने हैं और अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक तरफ जहां गर्मी ने कहर बरपा रखा है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं, लो वोल्टेज की समस्या और लगातार बिजली गुल होने से लोग गर्मी में हलाकान हो रहे है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की वजह से पंखे, कूलर नहीं चल रहे हैं. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है ,जिस वजह से भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है और लगातार शिकायत का भी कोई असर नहीं हो रहा है.

शो पीस बने घर के पंखे कूलर एसी
यह समस्या बस्तर जिले के साथ-साथ संभाग के बाकी जिलों में भी बनी हुई है, शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं ,ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर सालों पुराने ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जो आए दिन खराब होते रहते हैं. एक तरफ जहां हवा चलने से ही बिजली विभाग दो से तीन-तीन दिनों तक इस इलाकों में बिजली गुल कर देता है.

वहीं गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं, जगदलपुर शहर से लगे मार्केल, शिवनागुड़ा, माड़पाल, मगनपुर और आसपास के एक दर्जन से ज्यादा गांव लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं.

5 साल के मुकाबले पड़ रही है भीषण गर्मी
ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या गर्मी के मौसम में पिछले कई सालों से बनी हुई है, हर साल बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा आश्वासन तो जरूर मिलता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है.

वहीं इस साल बस्तर में पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है, और ऐसे में लो वोल्टेज की समस्या से गर्मी के मौसम में पंखे, कूलर तक नहीं चल रहे हैं, गांव में जो बिजली सप्लाई चल रही है, उस पर लोड ज्यादा होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या आ रही है.

इधर बिजली विभाग के द्वारा भी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इधर लो वोल्टेज की वजह से सिर्फ पंखे, कूलर, फ्रिज और वाशिंग मशीन ही नहीं बल्कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं, लो वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल की पंप नहीं चलने से बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं.

नये ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद जारी
वहीं लो वोल्टेज की समस्या के मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अभियंता सहदेव ठाकुर ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या की जानकारी उन्हें भी मिली है, विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर पुराने हो गए हैं और जिनकी क्षमता कम है, वहां जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदला जा सके और नये ट्रांसफार्मर लगाया जाए.

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में छोटे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, उन पर ज्यादा लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जवाब दे रहा है, इस वजह से इस तरह की दिक्कत सामने आ रही है, लेकिन कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द लो वोल्टेज की समस्या दूर की जा सके.

ये भी पढ़ें: नारायणपुर में गोली लगने के बाद 45 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा घायल! पुलिस नक्सली होने का लगा रही पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget