एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण, पुरानी रंजिश के चलते उठाया कदम

Bastar Kidnapping Case: बस्तर में दिनदहाड़े कुछ युवकों ने एक व्यापारी का अपहरण कर लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया. पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Bastar News Today: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप के गृह ग्राम से एक व्यापारी को उसके दुकान से दिनदहाड़े अपरहण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और एक घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा में एक आशीष संचेती नाम के व्यापारी से कुछ युवकों ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की. आरोपी युवक रायपुर और भिलाई के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि पीड़ित युवक फरसागुड़ा में डेली नीड्स की दुकान है. आरोपी युवक व्यापारी से मारपीट करते हुए उसे जबरन उड़ीसा की तरफ ले जा रहे थे.

इस अपहरण की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वही अपरण की सूचना पर भानपुरी पुलिस ने एक्टिव हो गई. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने फरसागुड़ा के जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर उनका पीछा किया और हाईवे पर नाकाबंदी कर दी. इस मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुरानी रंजिश में किया अपहरण
बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने व्यापारी आशीष संचेती का अपहरण करने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस ने उनके साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार सभी आरोपी रायपुर और भिलाई के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

बस्तर एसपी सलभ कुमार सिन्हाने पूरी घटना की जानकारी देते हु़ए बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. पीड़ित आशीष संचेती नाम का युवक भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसागुड़ा का रहने वाला है और अपनी डेली नीड्स दुकान चलाता है. उसके साथ आरोपी युवकों की प्रेम प्रसंग के मामले में पुरानी रंजिश थी. 

धमकी देने के लिए ने रची ये साजिश
पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते शनिवार (16 मार्च) को शाम 4 बजे एक चार पहिया वाहन में सवार होकर सभी 5 आरोपी आशीष संचेती के डेली नीड्स की दुकान पहुंचे और उससे मारपीट करने लगे. इसके बाद युवक को जबरन अपने गाड़ी में बिठाने लगे. पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के द्वारा आशीष संचेती को उड़ीसा की ओर ले जाया जा रहा था और मारपीट कर धमकी देकर छोड़ने की साजिश थी.

पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत नेशनल हाईवे- 30 पर नाकाबंदी कर दी. पुलिस जगदलपुर शहर से कुछ दूर पहले ही वाहन की पहचान करते हुए गाड़ी छोड़ भाग रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया. एसपी सलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि व्यापारी आशीष संचेती की दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ था, उसी फुटेज के आधार पर गाड़ी और आरोपियों की पहचान कर ली गई. वाहन के नंबर की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया.

पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज
एसपी सलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपरहण और मारपीट का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. पीड़ित व्यापारी आशीष संचेती का पुलिस स्वास्थ्य परीक्षण करवा रही है.

पूछताछ में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के मामले में पुरानी रंजिश के चलते, आरोपी युवकों के द्वारा प्रार्थी आशीष संचेती से मारपीट कर उसके अपरहण की साजिश रची गई थी. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर BJP का 'कार्टून अटैक', चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget