एक्सप्लोरर

Bastar News: कर्मचारियों के हड़ताल से बस्तर के सरकारी स्कूलों में लगा ताला, पढ़ाई ठप

Bastar School: हड़ताल पर बैठे अधिकारी और कर्मचारियों का कहना है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है. इस बढ़ती महंगाई में उन्हें पुराना महंगाई भत्ता ही मिल रहा है.

Bastar Government School: अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर के अधिकारी और कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी इसका खासा असर पड़ा है. खासकर स्कूल शिक्षा काफी प्रभावित हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के कई स्कूलों में ताला लग चुका है. कुछ सरकारी स्कूल अगर खुले भी हैं तो वह भी शिक्षक के अभाव में खाली पड़े हैं.

बताया जा रहा है कि यह हड़ताल छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 5 दिन की है, लेकिन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का मन बना लिया है. जिसके चलते एक बार फिर से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का डर पालकों को सताने लगा है. वहीं अधिकारी और कर्मचारियों के इस हड़ताल से 56 सरकारी विभागों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुआ है.

अधिकारी कर्मचारी कर रहे भत्ता बढ़ाने की मांग
हड़ताल पर बैठे अधिकारी और कर्मचारियों का कहना है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है. इस बढ़ती महंगाई में उन्हें पुराना महंगाई भत्ता ही मिल रहा है. साथ ही आवास भाढ़ा में भी पिछले कई सालों से बढ़ोतरी नहीं की गई है. उन्होंने सरकार पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही उनका कहना है कि केंद्र सरकार सातवें वेतनमान के अनुसार भी आवास भाड़ा भत्ता और एरियर्स का भी लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां विधायक निधि और विधायकों का वेतन सरकार बढ़ा रही है, लेकिन राज्य के कर्मचारी और अधिकारियों के वेतन में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है. जिसको लेकर हमारी नाराजगी है. अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो इस पांच दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा.

Dantewada News: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर, 20 से अधिक मामले थे दर्ज

जिले के कई सरकारी स्कूलों में लगा ताला
वहीं अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन भी हड़ताल पर है. उन्होंने अनिश्चितकाल हड़ताल करने का मन बना लिया है. हड़ताल पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि उनकी भी यही 2 सूत्रीय मांग है, जिसे जल्द से जल्द सरकार पूरा करे. उनके हड़ताल पर चले जाने से स्कूल शिक्षा प्रभावित हुई है और कई स्कूलों में ताला लग गया है.

इधर शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के कई स्कूलों में ताला लग गया है. कुछ स्कूल खुले भी हैं तो वह व्यापम के एक-एक शिक्षक के भरोसे हैं, जहां पढ़ाई नहीं हो पा रही है. इसकी वजह से स्कूल खाली पड़े हैं और पालकों को भी उनके बच्चों की शिक्षा की चिंता सताने लगी है.

Chhattisgarh: भिलाई के रोहित पंडा ने 33वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में रजत पदक जीता, दुनिया भर के प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Chhattisgarh News: LPG गैस संकट, अफीम की खेती और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा का किया घेराव
LPG गैस संकट, अफीम की खेती और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा का किया घेराव

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
Navratri Dress Colour: नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
Embed widget