एक्सप्लोरर

Bastar Corona Update: बस्तर में 36 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप, जानें कितनी है एक्टिव मरीजों की संख्या?

Coronavirus News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक साथ 36 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया.

Chhattisgarh Coronavirus News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर सोमवार की देर रात कोरोना का विस्फोट हुआ है. एक साथ 36 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिले में एक्टिव केस की कुल संख्या 140 हो गई है. पिछले 5 दिनों में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है. संभाग के बस्तर जिले में ही सबसे ज्यादा बस्तर मरीजों की संख्या बढ़ने का मामला सामने आया है.

लगातार उजागर हो रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. हालांकि प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत दे रहा है, बावजूद इसके किसी भी संस्थान या सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. माना जा रहा है कि लोगों की लापरवाही से एक बार फिर कोरोना वायरस पांव पसार रहा है. 

जिले में नहीं हो रहा कोरोना नियमों का पालन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हो रही है. मरीजों में कई लोग पहले भी पॉजिटिव आ चुके हैं और ऐसे में दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने से चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. हालांकि अभी भी कई लोग कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं. जिसके चलते संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने का निर्देश दे रही है. लेकिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनदेखी की जा रही है. बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि जिले में डेंगू- मलेरिया के साथ कोरोना के बढ़ते मामलों से भी प्रशासन चिंतित है.


Bastar Corona Update: बस्तर में 36 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप, जानें कितनी है एक्टिव मरीजों की संख्या?

Durg: नर्सिंग कॉलेज की 39 छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार, एक की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

आनेवाले दिनों में सख्ती का संकेत- कलेक्टर

प्रशासन लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने का निर्देश लगातार दे रहा है. लेकिन जानकारी मिली है कि नियमों का कहीं पालन नहीं हो रहा है. ऐसे में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की बात बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने कही है. फिलहाल ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करने, अस्पताल और होम आइसोलेशन में बेहतर इलाज देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं. लोगों से बार-बार नियमों का पालन करने की अपील भी की जा रही है. आने वाले दिनों में अगर कोरोना संक्रमण के मामले ऐसे ही बढ़ते रहेंगे तो एक बार फिर से प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ेगी.

Rajnandgaon News: खेत में मृत अवस्था में सैकड़ों पक्षियों के मिलने से हड़कंप, मौत की हो सकती है ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget