एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, कहा- 12 विधानसभा सीटों में 6 पर युवाओं को मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने-अपने समीकरण साधने में जुटी हैं. इस बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया बस्तर पहुंचे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उदयपुर संकल्प शिविर के अनुसार 50 वर्ष की आयु से कम के पार्टी के लोगों को बस्तर की 50 प्रतिशत सीटों में टिकट का मौका मिल सकता है, जबकि बाकि सीटों पर मजबूत और सीनियर नेताओं को मौका दिया जाएगा. उन्होंने पार्टी के नेताओं की परफॉर्मेंस और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भी कहा कि मौजूदा विधायकों में कार्य प्रणाली के सुधार का अवसर चुनाव से पहले तक है. जिससे उनकी टिकट का निर्धारण होगा.

पुनिया ने कहा कि विधायकों को परफॉर्मेंस सुधारने का मौका दिया गया है. कार्यकर्ताओं और संगठन को एकजुट कर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पूरी तरह से तैयार कर ली गई है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के करीब 4 सालों बाद बस्तर पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल पुनिया ने बस्तर संभाग के 2 जिलों का दौरा किया. इसके साथ ही बस्तर के 6 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, इसके अलावा कार्यकर्ताओं और नेताओं से बैठक लेने के साथ-साथ उनसे अलग-अलग बातचीत भी की.

Bhilai News: देश भर के मशहूर शिल्पकार पहुंचे भिलाई, तीन दिवसीय कार्यशाला में दिखाएंगे अपना हुनर

इनमें बहुत से नेताओं ने व्यक्तिगत तौर पर संगठन और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को लेकर अपनी बात भी रखी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चुनावी तैयारियों के लिहाज से रणनीति पर कुछ भी बोलने से पी.एल पुनिया बचते नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सक्रियता कितनी भी हो, लेकिन कांग्रेस की रणनीति के सामने वह टिकाऊ नहीं होगी. कांग्रेस की रणनीति क्या होगी इस पर पी.एल पुनिया ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की योजना फिलहाल कांग्रेस ने बना रखी है.

मिलेगा युवाओं को मौका
पीएल पुनिया ने ब्लू 50 फार्मूला टिकटों के वितरण में भी फॉलो करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि युवाओं को मौका देने की योजना कांग्रेस पार्टी के संकल्प शिविर में पहले ही तय कर ली गई है और इसलिए बस्तर की सीटों पर भी ये फार्मूला लागू हो सकता है. 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं को विधानसभा की आधी टिकटें बस्तर की 12 सीटों में दी जा सकती है.

उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों की परफॉर्मेंस पर पार्टी की नजर है और जहां शिकायतें मिल रही हैं उन्हें सुधारने का मौका भी दिया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि किसी विधायक के खिलाफ संगठन ने कोई स्थायी मन बना लिया है. पार्टी के टिकट अंतिम समय में ही तय की जाएगी, लेकिन यह जरूर तय है कि बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों पर 50 वर्ष के कम उम्र के युवाओं को विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget