एक्सप्लोरर

Bank Holidays: अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, सरकारी दफ्तरों में भी 20 दिनों की छुट्टी; फटाफट निपटा लें काम

Raipur: अगस्त को त्योहारों का महीना माना जाता है, इस महीने के ज्यादातर दिन बैंक और सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहता है. इसलिए किसी भी समस्या से बचने के लिए समय रहते ही अपना काम पूरा कर लें.

Raipur News: अगस्त का महीना शुरू होते ही तीज त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने के ज्यादातर दिनों में बैंक और सरकारी दफ्तरों में काम काज ठप रहता है. यदि आपको बैंक या सरकारी दफ्तरों से संबंधित कोई काम है तो उसे समय रहते निपटा लें वर्ना आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इस महीने 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो जल्द से जल्द उसे पूरा कर लें, क्योंकि इस महीने केवल 21 दिन बैंक खुलेंगे और 10 दिन बैंक में अवकाश रहेगा. बैंकों में  इस महीने साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा त्योहारों की छुट्टियां भी रहेंगी. वहीं बात अगर छत्तीसगढ़ की करें तो यहां अन्य राज्यों के मुकाबले और ज्यादा छुट्टियां रहेंगी क्योंकि यहां सप्ताह में 5 दिन काम का नियम लागू है. इस लिहाज से उनकी छुट्टियों की संख्या बढ़ जाएगी.

दफ्तरों में केवल 11 दिन होगा कामकाज
वहीं बात अगर सरकारी दफ्तरों की करें तो छत्तीसगढ़ में इस महीने केवल 11 दिन ही सरकारी दफ्तर खुलेंगे. दरअसल इस महीने रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी  जैसे बड़े त्योहार हैं. इसके अलावा 8  दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी है. इसके अलावा 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेटरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल है. इसलिए इस महीने के ज्यादातर दिन अवकाश में ही बीतेंगे.

बैंकों में कब-कब रहेगी छुट्टी?
बैंकों में अवकाश की बात करें तो 13,14 और 15 अगस्त को लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टी पड़ रही है, क्योंकि 13 अगस्त को शनिवार है, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है. बता दें कि बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. इसलिए किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने जरूरी कामों का समय पर पूरा कर लें.

इस महीने बैंकों की छुट्टी का कैलेंडर
7 अगस्त (रविवार), 9 अगस्त (मुहर्रम), 12 अगस्त (रक्षा बंधन), 13 अगस्त (दूसरा शनिवार), 14 अगस्त (रविवार), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 18 अगस्त (जन्माष्टमी), 21 अगस्त (रविवार), 27 अगस्त (चौथा शनिवार), 28 अगस्त (रविवार)

यह भी पढ़ें:

Balrampur News: बलरामपुर में ASI ने युवक को बेरहमी से पीटा, Video Viral होने पर हुआ ये एक्शन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में डॉक्टरों की हड़ताल से बढ़ी मरीजों की परेशानी, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
Chhattisgarh: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
छत्तीसगढ़: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
अवैध खनन पर साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, जुर्माना बढ़ने के साथ और सख्त हुई कार्रवाई
अवैध खनन पर साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, जुर्माना बढ़ने के साथ और सख्त हुई कार्रवाई

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
UKPSC PCS Recruitment: उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Embed widget