एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA की गिरफ्तारी से भड़के पूर्व CM बघेल, जानें क्या कहा?

Baloda Bazar Violence: बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिना सबूत के देवेंद्र यादव पर 20 धाराएं लगाई गई हैं.

Baloda Bazar Violence Case: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से सियासत गरमा गई है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये सिर्फ बदले की भावना से कार्रवाई की गई है.

बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर भूपेश बघेल ने कहा, "देवेंद्र यादव पर 20 धाराएं लगाई गई हैं. घटना 10 जून की है, 68 दिन बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उनके पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ बदले की भावना से ये गिरफ्तारी की गई है.''

'तोड़फोड़ और आगजनी विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी'

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''समाज लगातार CBI जांच की मांग करता रहा लेकिन पुलिस और सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. कलेक्ट्रेट में जो तोड़फोड़ और आगजनी हुई वह विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी है, जिसे छुपाने के लिए ये गिरफ्तारी की गई.''

21 अगस्त को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

वहीं, इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''हम 21 अगस्त को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसकी तैयारी के लिए 20 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष के दफ्तर में विधायक दल की बैठक रखी गई है." बता दें कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून को हिंसा हुई थी. इस मामले में 13 जून को देर रात सरकार ने आदेश जारी कर जिले के तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को निलंबित कर दिया था.

पहले बलौदा बाजार के गिरौधपुरी के महकौनी गांव में स्थित संत अमर दास की तपोभूमि के पवित्र प्रतीक जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इस घटना को लेकर सतनामी समाज के लोग सोमवार को विरोध-प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे थे. सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में घुस गए और तोड़फोड़ की थी.

ये भी पढ़ें:

Bastar: डिप्टी CM विजय शर्मा ने नक्सलियों के गढ़ में लगाई चौपाल, सरेंडर कर चुकी महिला नक्सलियों से बंधवाई राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget