एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बालोद में 23 दिनों से लापता छात्रा की पेड़ से लटकी हुई मिली लाश, घर से निकली थी स्कूल

Balod Missing Girl: डोंडी थाने के प्रभारी केसी मरई ने बताया कि साल्हे के समीप ही लाश मिली है. गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी. चसाल्हे गांव जंगली क्षेत्र है, इसलिए किसी का ध्यान नहीं गया.

Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डोंडी थाना क्षेत्र के जंगल में छात्रा की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश बरामद हुई है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी. छात्रा पिछले 23 दिनों से लापता थी. परिजनों ने छह फरवरी को डोंडी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी. हालांकि, छात्रा 31 जनवरी से ही लापता बतायी जा रही है. इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं. आखिर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 17 दिनों तक पुलिस करती क्या रही. 

17 दिनों तक क्या करती रही पुलिस
दरअसल बालोद जिले के डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे की एक छात्रा का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला है. बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा 31 जनवरी को स्कूल जाने निकली थी, तब से वह लापता थी. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने छह फरवरी को डोंडी थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन, पुलिस 17 दिन बाद भी छात्रा को नहीं ढूंढ पाई. अब उस छात्रा की लाश जंगल में सड़ी गली हालत में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है. 

स्कूल जाने के लिए निकली थी तब से हो गई थी लापता
डोंडी थाने के प्रभारी केसी मरई ने बताया कि साल्हे के समीप ही युवती की लाश मिली है. गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी. चूंकि साल्हे गांव जंगली क्षेत्र है, इसलिए लाश की ओर किसी का ध्यान नहीं गया. कुछ स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजरे तो उनकी नजर पड़ी, तब जाकर मामले का पता चल पाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा. मामले की जांच चल रही है. छात्रा के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. स्कूल के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी. छात्रा पर पढ़ाई का कोई दबाव था या फिर परिवारिक. कोई और बात भी हो सकती है.

हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद होगा स्पष्ट
छात्रा की लाश काफी दिन का होने के कारण सड़ने की अवस्था में है. फेरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची हुई है. फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्रा ने खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या की या फिर किसी ने मारकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया. फिलहाल पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है कि आखिर जब छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी तो वह स्कूल क्यों नहीं पहुंची. इतने दिनों तक वह कहां थी. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: दुर्ग में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं, पुलिस अफसर के बेटे ने कॉन्सटेबल को मारा चाकू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget