एक्सप्लोरर

Amit Shah Bastar Visit: सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा

Amit Shah in Bastar: सुकमा में पोटकपल्ली सीआरपीएफ कैंप पहुंचे अमित शाह ने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की. पहली बार अमित शाह ने सुकमा जिले के किसी नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया.

Amit Shah Chhattisgarh Visit: दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. शनिवार सुबह जगदलपुर के करणपुर में अमित शाह सीआरपीएफ की 84वां स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने. सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से अमित शाह सुकमा जिले के नक्सलगढ़ कहे जाने वाले पोटकपल्ली रवाना हो गए. उन्होंने फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) सीआरपीएफ कैंप का दौरा कर रहवासियों से मुलाकात की और पीडीएस दुकान का लोकार्पण भी किया. नक्सलगढ़ होने के कारण लंबे समय से राशन दुकान की सुविधा पोटकपल्ली गांव में नहीं थी.

छत्तीसगढ़ के दो दिनी दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह

पीडीएस दुकान के माध्यम से केंद्र सरकार की फ्री राशन का लाभ ग्राणीणों को मिलेगा. Mi-17 हेलीकॉप्टर से सुकमा में पोटकपल्ली सीआरपीएफ कैंप पहुंचे अमित शाह ने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर हौसला अफजाई की. पहली बार गृहमंत्री अमित शाह ने सुकमा जिले के किसी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया.


Amit Shah Bastar Visit: सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा

दौरे में अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, सीआरपीएफ डीजी एसएल थाओसेन, छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे. पोटकपल्ली कैंप में गृहमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सल विरोधी अभियान तेज करने के निर्देश दिए. 


Amit Shah Bastar Visit: सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा

नक्सल विरोधी अभियान तेज करने के दिए आदेश

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और लोकल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से इलाके में नक्सली बैकफुट पर हैं. पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले नक्सली घटनाओं में भी काफी कमी आई है. इसके लिए जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में कई जवानों की शहादत भी हुई. अमित शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए साहसिक कार्यों की जमकर तारीफ की. उन्होंने सीआरपीएफ के आला अधिकारियों की बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी ली.


Amit Shah Bastar Visit: सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा

बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त बनाने के लिए CRPF और अर्धसैनिक बलों की गृह मंत्रालय की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. गृहमंत्री ने पोटकपल्ली कैंप में लगभग डेढ़ घंटे समय बिताया. अमित शाह को अपने बीच पाकर जवान काफी खुश नजर आए. गृहमंत्री के प्रवास को देखते हुए पोटकपल्ली कैंप और सुकमा जिला पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पोटकपल्ली कैंप से रवाना होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जगदलपुर में विशेष विमान से नागपुर के लिए रवाना हो गए. 

Durg: काले जादू के शक में ससुराल वालों ने महिला को अंगारों पर चलवाया, नाबालिग बाबा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget