एक्सप्लोरर

Ambikapur: CCTV लगाकर भूल गया प्रशासन, बिना रखरखाव हो गए खराब, पुलिस कंट्रोल रूम की क्षमता पर असर

Chhattisgarh News: अंबिकापुर शहर में निगरानी के लिए लगाए गए करीब आधे सीसीटीवी कैमरा खराब हो गए हैं. इनका मरम्मत नहीं कराया गया है जिससे कंट्रोल रूम की क्षमता प्रभावित हुई है.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur) शहर की सुरक्षा के लिए प्रमुख चौक, चौराहों सहित अन्य स्थलों पर लगाए गए 93 में से 40 सीसीटीवी कैमरा (CCTV) खराब हो धूल फांक रहे हैं. इस वजह से हाईटेक कंट्रोल रूम न तो संसाधनों का ठीक से इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही अपराधियों का पता लगा पा रहे हैं. हाईटेक कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को लगातार पत्र लिखा भेजा जा है लेकिन कैमरों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 19 लाख 45 हजार रूपए और डीएमएफ मद से 71 लाख 58 हजार रूपए की लागत से अंबिकापुर नगर निगम ने शहर के चौक, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था. इसके साथ ही हाईटेक कंट्रोल रूम के लिए जरूरी उपकरण खरीदने और पुलिस कंट्रोल रूम का नवीनीकरण का काम किया था. यह कार्य 2 जनवरी 2023 को हुआ था. 6 फरवरी 2023 को इसका उद्घाटन हुआ था. शुरुआती दिनों में सभी 94 कैमरे काम कर रहे थे.  

कैमरा लगाने के बाद नहीं हुआ रखरखाव का काम
कंट्रोल रूम से शहर के सभी 48 वार्डों के प्रमुख स्थलों के अलावा चारों दिशाओं के मार्गों की निगरानी की जा रही थी. उधर, निगम प्रशासन द्वारा पूरे शहर में कुल 93 सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद न तो इस ओर दोबारा ध्यान दिया गया और न ही संबंधित एजेंसी को ही इस संबंध में कोई पत्र लिखा गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि 4-5 महीने में ही कैमरे एक के बाद एक कर खराब होते चले गए. जिससे कैमरे की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है. पिछले चार-पांच महीने से 40 कैमरे खराब हैं.

इन इलाकों के स्क्रीन कंट्रोल रूम में हुए काले
शहर के अंदरूनी और बाहरी मार्गों का सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण कंट्रोल रूम में उन इलाकों का स्क्रीन काला नजर आ रहा है. शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहे में सीपी प्लस के 64 कैमरे लगाए गए थे जिसमें से 21 कैमरे खराब हो गए हैं. खराब कैमरे वाले इलाके में बिलासपुर चौक, चांदनी चौक, सद्भावना चौक, संगम चौक, जिला अस्पताल, केंद्रीय वद्यिालय, दरिमा मोड सहित अन्य चौराहे शामिल हैं. वहीं हाइक विजन के 31 कैमरा लगाए गए थे जिसमें से 19 खराब हो गए हैं. इन खराब कैमरा वाले प्रमुख इलाकों में माखन बिहार, गांधीनगर थाना, जायका होटल, नवापारा चौक, दरिमा मोड, समलाया मंदिर, कन्या परिसर रोड, गुदरी चौक, तकिया मोड सहित अन्य स्थालों पर लगाए गए कैमरे खराब हैं.

ये भी पढ़ें-  Surguja: हाथियों ने घर के बाहर बंधे भैंस को कुचलकर मारा, कड़ाके की ठंड में रखवाली करने को मजबूर ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget