एक्सप्लोरर

Ambikapur News: अंबिकापुर में 5 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी हुए गिरफ्तार

अंबिकापुर में पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से 5 लाख का ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है. नशे के सौदागर ग्राहक के इंतजार में थे.

Surguja  News: सरगुजा जिले का अंबिकापुर शहर पिछले एक-डेढ़ महीने से लगातार चोरों के निशाने पर है. चोरी के बढ़ते मामले में पुलिस को अब तक कोई खास कामयाबी तो नहीं मिली है, लेकिन ब्राउन शुगर के एक मामले में मिली सफलता से पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि कार्रवाई के बलबूते पुलिस चोरों को ना पकड़ पाने वाली अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही है. सरगुजा जिले में नशे का कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है. नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से 24.84 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. आरोपियों में से एक नाबालिग है.

25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर पुलिस ने थपथपाई पीठ

दोनों आरोपी ब्राउन शुगर बेचने के लिए बास बाड़ी में बाइक पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. ब्राउन शुगर बिक्री की फिराक में लगे आरोपियों की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मुखबिर के बताए लोकेशन पर पहुंचकर राजकिशोर गुप्ता  निवासी देवीगंज रोड और एक नाबालिग बच्चे को पकड़ लिया. आरोपियों के कब्जे से 24.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को पुलिस ने जब्त कर लिया. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में 5 लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने अंबिकापुर कोतवाली थाना में धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नगर सेना के जवान ने किया युवती से रेप, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत मिली कामयाबी

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि सरगुजा पुलिस की तरफ से नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत गोरखधंधे में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में कोतवाली थाना अंबिकापुर को सूचना मिली कि ब्राउन शुगर बेचने के लिए दो आरोपी घूम रहे हैं. दोनों की घेराबंदी करके पकड़ा गया है. आरोपियों के पास से लगभग 25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है. एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है.

पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है. बाइक पर ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़ा गया है. आरोपियों के कब्जे से जब्त ब्राउन शुगर 5 लाख रुपए का है. कार्रवाई में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, अलरीक लकडा, उप निरीक्षक रामनरेश गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय, सरफराज फिरदौसी, आरक्षक मंदु गुप्ता, कुन्दन सिंह, शिव राजवाडे, सीनु फिरदौसी, मनीष सिंह, अतुल सिंह, विमल कुमार, साहबाज अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

Chhattisgarh News: दुर्ग के 60 वार्डों में दो दिन नहीं आएगा पानी, नगर निगम ने दी ये सलाह, जानें- कब से दोबारा होगी सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget