एक्सप्लोरर

Durg: गाड़ी की छत काटकर हो रही थी तस्करी, 300 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

आधी रात को घेराबंदी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को धर दबोचा. शातिर तस्कर बोलेरो गाड़ी की छत को मोडिफाइ कर अवैध तरीके से गांजा तस्करी कर रहे थे. 

दुर्ग (Durg) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुम्हारी टोल नाके से दो गांजा तस्करों के पास तीन सौ किलो गांजा (Cannabis) बरामद हुआ है. एनसीबी की टीम ने दुर्ग पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया. आधी रात को घेराबंदी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को धर दबोचा. शातिर तस्कर बोलेरो गाड़ी की छत को मोडिफाइ कर अवैध तरीके से गांजा तस्करी कर रहे थे. इंदौर की एनसीबी जोनल ऑफिस की टीम को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओड़ीशा से नागपुर की तरफ बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है.

गाड़ी की छत काटकर छुपाया था गांजा

एनसीबी की टीम ने दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क कर कुम्हारी थाना पुलिस की मदद ली. एनसीबी की टीम सुबह से ही कुम्हारी टोल नाके पर नजर बनाए हुए थी. देर रात ओड़ीशा से आ रही दो बोलेरो गाड़ी को रोका गया और थाने लाकर तलाशी ली गई. गांजा तस्करी के शातिर तरीके को देखकर मौके पर मौजूद जवान हैरान रह गए. तस्कारों ने गाड़ी की छत को काटकर एक स्पेशल बॉक्स बनाया रखा था. बॉक्स में गांजे को पैकेंजिंग कर रखा गया था. एनसीबी और पुलिस ने तीन सौ किलो गांजा जब्त कर लिया.


Durg: गाड़ी की छत काटकर हो रही थी तस्करी, 300 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Bastar Farmers: बस्तर में नई बीमारी ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत, बादल गरजने से फसल में लग रहा पोंगा

तस्कर गैंग की सूचना दिल्ली से मिली थी

सूत्रों का कहना है कि मादक पदार्थ की तस्कर गैंग की सूचना दिल्ली से मिली थी. सूचना में ओड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा नागपुर ले जाए जाने की बात थी. एनसीबी की टीम ने दुर्ग जिले के आलाधिकारियो से संपर्क कर गोपनीय तरीके से नाकेबंदी कर रखी थी. 

दो बोलेरो में सवार दो तस्कर पम्पा पुष्पा राव और कोडिरिया बाबूराव को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों तस्कर विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं और ओड़ीशा के मलकानगिरी से नागपुर तक गांजा ले जाकर दूसरे तस्करों के हवाले करने वाले थे. गांजा पहुंचाने के एवज में तस्करों को 50 हजार रुपए मिलने थे. करीब 300 किलो जब्त गांजा की कीमत 6 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है.

पिछले एक महीने से थी टीम की नजर

जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम तस्कर गैंग पर पिछले एक महीने से नजर रखे हुई थी. फिलहाल एनसीबी की टीम दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. एनसीबी की टीम शातिर तस्करों को आज कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लेकर रवाना होगी.

Surajpur Crime: मदरसे के हॉस्टल में फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, दो मौलाना गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget