एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में बना रिकॉर्ड, 21 हजार लोगों ने एकसाथ किया सुंदरकांड का पाठ, गिनीज बुक में हुआ दर्ज

दुर्ग जिले में भिलाई के जयंती स्टेडियम में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है. 21 हज़ार लोगों ने एकसाथ सुंदरकांड का पाठ कर यह रिकॉर्ड बनाया है. सांसद विजय बघेल ने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया था.

Chhattisgarh News: वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुर्ग ज़िले ने एक बार फिर अपना नाम दर्ज कराया है. भिलाई के जयंती स्टेडियम (Jayanti Stadium) में हुए सुंदरकांड पाठ में 21 हज़ार से ज्यादा भक्तों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया. सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया था. इस आयोजन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे सहित आला गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. आयोजक सांसद विजय बघेल को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड के मनीष विश्नोई ने सर्टिफिकेट भेंट किया. 

21 हजार लोगो ने किया सुंदरकांड का पाठ 
भिलाई जयंती स्टेडियम के पास 21 हज़ार भक्तों के साथ 8 एकड़ परिसर में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. वहीं 21 हजार लोगों ने सुंदरकांड पाठ कर अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक प्रभंय चतुर्वेदी के नेतृत्व में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस आयोजन में विद्यार्थियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों अधिकारियों समाजसेवी महिला पुरुष तथा विविध धर्म संप्रदाय के पुजारी गण शामिल हुए. आयोजन को गरिमा एवं विविधता प्रदान करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई है.

सांसद विजय बघेल ने दी बधाई
आपको बता दें कि अंचल में सुंदरकांड पाठ पठन में इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का यह पहला अवसर था. सुंदरकांड का पाठ करने वालों के लिए आसानी दुपट्टा आयोजको की ओर से प्रदान की गई थी. सांसद विजय बघेल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए सभी आयोजकों कार्यकर्ताओं को बधाई दी. 

तैयारी में जुटे थे हजारों कार्यकर्ता 
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगभग 10 दिन से हजारों कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए थे. संयोजक सांसद विजय बघेल लगातार कार्यक्रम की देखरेख कर रहे थे. सुंदरकांड पाठ के तुरंत बाद भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई. सुंदरकांड पाठ के पश्चात महाआरती हुई और सांसद विजय बघेल ने सुख के सब साथी सुख में ना कोई का शानदार भजन प्रस्तुत किया. आयोजन में हिस्सा लेने के लिए निशुल्क पंजीयन किया गया था. 

यह भी पढें: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में Chhattisgarh कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, आज श्रीनगर जाएंगे CM भूपेश बघेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget