एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में दुकान में अलाव ताप रही थी महिला, शरीर में लगी आग, जान बचाने के लिए सड़क पर दिखी दौड़ती

Samastipur News: मामला ताजपुर थाना क्षेत्र का है. वहीं, आग लगने के बाद महिला को भागते देख वहां पर मौजूद कोई भी मदद के लिए नहीं आया, लेकिन इसी बीच वहां से गुजर रहा एक युवक आग बुझाने में जुट गया.

समस्तीपुर: जिले में एक घटना की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की चर्चा काफी हो रही है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला के शरीर में आग लगी हुई है और वह जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भागती नजर आ रही है. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने हिम्मत का परिचय देते हुए अपनी जान पर खेलकर महिला को जमीन पर धक्का देकर गिरा देता है और हाथ से आग बुझाते दिख रहा है. मामला जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र का है.

दुकान में महिला ठंड से बचने के लिए जलाई थी अलाव

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात महिला दुकानदार महिला भीषण ठंड के कारण दुकान के अंदर ही अलाव ताप रही थी. इस दौरान जब वह दुकान पर पहुंचे ग्राहक को खड़े होकर सामान देने लगी तो उसके शाल में पीछे से आग लग गई. देखते ही देखते वह धू-धूकर जलने लगी. इसके बाद महिला जान बचाने के लिए दुकान से बाहर सड़क पर निकलकर इधर से उधर भागने लगी. आग से महिला को भागते देख वहां पर मौजूद कोई भी दुकानदार व लोगों ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. इसी बीच वहां से गुजर रहा एक युवक आग बुझाने में जुट गया. वहीं, पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जख्मी महिला को पीएमसीएच किया गया रेफर

घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने तत्काल उस महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जख्मी महिला की पहचान ताजपुर हॉस्पिटल चौक निवासी सीता देवी के रूप में हुई है. वह सड़क पर दुकान चलाती है. रेफरल अस्पताल ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां से उसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे में महिला के शरीर के आधे से अधिक हिस्से जल गए हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Nawada News: नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने दोस्त पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget