एक्सप्लोरर

Watch: TTE ने यात्री को नीचे गिराकर चेहरे पर जूते बरसाए, Video Viral होने के बाद रेलवे ने लिया एक्शन

Viral Video: इन दिनों ट्रेन में टीटीई और यात्री के बीच मारपीट का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला ढोली स्टेशन का बताया गया है. वहीं, इस मामले में आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया है.

समस्तीपुर: जयनगर से मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस (Pawan Express) में दो टीटीई ने चेकिंग के नाम पर एक यात्री की जमकर पिटाई कर दी. किसी यात्री ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में टीटीई बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई करते दिख रहे हैं. मामला दो जनवरी को समस्तीपुर रेल मंडल का बताया जा है. वहीं, वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद इस मामले को लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

चालान काटने के नाम पर बढ़ा विवाद

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था. चालान काटने को लेकर यात्री और टीटीई में बहस छिड़ गई. इसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज तक आ गई. इसके बाद दोनों टीटीई ने यात्री के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पहले दोनों टीटीई ने मिलकर यात्री को ऊपर के बर्थ से घसीटकर नीचे गिरा दिया, उसके बाद लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्री टीटीई से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वो नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे.

 

विभागीय कार्रवाई के दिए गए आदेश

वहीं, मारपीट के दौरान ही ट्रेन में मौजूद एक पैसेंजर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद रेल विभाग ने दोनों टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके बाद विभागीय कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है. दोनों टीटीई समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर स्टेशन पर कार्यरत हैं. यह वीडियो समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन का बताया गया है.

ये भी पढ़ें: Samadhan Yatra: जाति आधारित जनगणना पर बोले नीतीश कुमार, यात्रा के दौरान बता दिया क्या है बिहार में पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget