एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में रेलवे लाइन पर टला बड़ा हादसा, बीच पटरी पर फंस गया था ट्रैक्टर, तेज गति से आ रही थी ट्रेन

Nawada News: मामला सद्भावना चौक का है. रेलवे पटरी पर अवैध रूप से बीच में फंसे ट्रैक्टर को चालक ने काफी देर तक फंसे पहिया निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ.

नवादा: जिले में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा (Nawada News) होने से बच गया. ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा (Train Accident) हो सकता था. स्थानीय लोगों के द्वारा लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन रोकी गई. बता दें कि पूरा मामला नवादा जिले के बुंदेलखंड क्षेत्र के सद्भावना चौक पुल के नीचे का है. रेलवे लाइन पर अवैध रूप से पार कर रहा एक ट्रैक्टर फंस गया. इस दौरान गया से क्यूल जाने वाली रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन इस लाइन पर आ रही थी. स्थानीय लोगों की मदद से लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन रोकी गई. 

रेलवे पटरी पर अवैध रूप से बीच में फंसे ट्रैक्टर को चालक ने काफी देर तक फंसे पहिया निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ. देखते देखते वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई.

काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को निकाला गया

ट्रैक्टर फंसने से रेल परिचालन 15 मिनट तक बाधित रहा. रेलवे अधिकारी के पहुंचने से पहले ही लोगों ने ट्रैक्टर को निकाल लिया और फिर वहां से ट्रेन नवादा की ओर चल पड़ी. काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया. दो दिन पूर्व भी इस घटनास्थल पर एक बाइक सवार अवैध रूप से क्रॉसिंग कर रहा था. ट्रेन आने के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि युवक बाल बाल बच गया.

जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं परिचालन

इसके बाद रेलवे के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के द्वारा दोनों तरफ बड़ा-बड़ा गड्ढा भी कर दिया गया था, लेकिन फिर से स्थानीय लोगों ने गड्ढे में मिट्टी डालकर अवैध रूप से परिचालन शुरू कर दिया है. जान जोखिम में डालकर लोग अवैध रूप से रेलवे लाइन पार कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Horse Trading: FIR में आरोप... कैमरे पर बोलती बंद! JDU विधायक संजीव सिंह को देख खिसक लिए सुधांशु शेखर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget