एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार की स्टाइल में 'छोटी मछली' को पकड़ा है, सरकार में आएंगे तो 'बड़ी मछली' पकड़ेंगे

सोमवार को तेजस्वी यादव मुंगेर दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष में ज्यादा का अंतर नहीं है, दो सीट और मिल गए तो खेला हो जाएगा.

पटनाः 30 अक्टूबर को बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है. इसको लेकर सभी पार्टियां मैदान में चुनाव प्रचार के लिए उतर चुकी हैं. सोमवार को तेजस्वी यादव मुंगेर दौरे पर थे. तारापुर में उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया. इधर, सोमवार को ही आरजेडी (RJD) के ट्विटर हैंडल से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का वीडियो पोस्ट किया गया जिसके जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला किया गया है.   

ट्विटर पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें तेजस्वी यादव मछली मार रहे हैं. ट्वीट कर लिखा गया है, “आज नीतीश कुमार जी की स्टाइल में 'छोटी मछली' को पकड़ा है (पर नीतीश जी की तरह जानबूझकर नहीं!), पर जब सरकार में आएंगे तो 'बड़ी मछलियों' अर्थात पर्दे के पीछे के असली भ्रष्ट 'खिलाड़ियों' को पकड़ेंगे.”

इसके पहले तेजस्वी यादव ने मुंगेर के तारापुर सोमवार को जनता से आरजेडी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष में ज्यादा का अंतर नहीं है, दो सीट और मिल गए तो खेला हो जाएगा. इसलिए आप सभी आरजेडी के पक्ष में मतदान करके लालू यादव के हाथों को मजबूत करें. आरजेडी की जीत होने पर गरीबों की सरकार आएगी.

रोजगार तो दूर, नौकरी भी चली गईः तेजस्वी

जनसभा संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार आने वाली थी, लेकिन बेईमानी कर हमें हरा दिया गया. वोट काउंटिंग में धांधली की गई और देर रात बैक डोर से एनडीए की सरकार सत्ता में आ गई. हमने सरकार में आने से पहले वादा किया था कि हम 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. इसपर उन्होंने 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन रोजगार तो छोड़िए जिसकी नौकरी थी, वो भी बेरोजगार हो गए. 

अपने विधायक की जान तक नहीं बचा पाए नीतीश

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नाकामी का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि वो अपनी पार्टी के विधायक मेवालाल चौधरी की जान तक नहीं बचा पाए. जान तो दूर वे उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती तक नहीं करवा पाए. वहीं, शशिभूषण हजारी तो पहले ही स्थिति को देखते हुए दिल्ली चले गए थे. ऐसे में जब वे अपने विधायकों की जान नहीं बचा पा रहे तो वो जनता की जान क्या बचाएंगे. 

यह भी पढ़ें- 

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में आज हो सकती भारी बारिश, वज्रपात को देखते हुए अलर्ट जारी

Bihar News: एक ASI को लाइन हाजिर कर की गई खानापूर्ति, पीड़ित महिलाओं ने दिखाया जख्म, SP पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget