एक्सप्लोरर

बिहारः पुलिस दिन में सहेज रही शादियों के आवेदन, भोजपुर में रात में हो रहा तमंचे पर डिस्को

एक वायरल वीडियो सहार प्रखंड का है जिसमें डांस करने वाली लड़की के हाथ में एक नहीं बल्कि दो तमंचे हैं. दोनों तमंचों को हाथ में देकर उसके साथ एक लड़का सेल्फी ले रहा है. वहीं, दूसरा वायरल वीडियो चरपोखरी थाना क्षेत्र के मराही टोला का है.

आराः कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है. हालांकि कुछ नियमों का पालन करते हुए लॉकडाउन अवधि में शादियों के लिए छूट दी गई है, लेकिन लगातार इसके उल्लंघन की तस्वीरें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भोजपुर जिले से एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बारा-बालाओं का ठुमका तो है ही साथ ही तमंचा भी दिख जाएगा.

सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर लोग मास्क तक नहीं पहनते

यह वीडियो सहार प्रखंड का बताया जा रहा है. इस वीडियो में डांस करने वाली लड़की के हाथ में एक नहीं बल्कि दो तमंचे हैं. दोनों तमंचों को हाथ में लेकर वह एक लड़के के साथ सेल्फी ले रही है. एक और वीडियो चरपोखरी थाना क्षेत्र के मराही टोला का है, जहां बुधवार की रात एक शादी समारोह में नाच हो रहा था. यहां सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की बात है लोगों ने मास्क तक नहीं पहना था.

गौरतलब हो कि नियमतः शादी के पहले थाने को आवेदन देना है. उसके बाद शादी की जा सकती है. ऐसे में पुलिस दिन में थानों में बैठकर शादियों के आवेदन को सहज रही है लेकिन रात में नियम कानून को ताक पर रख दिए जाते हैं. भोजपुरी गीतों पर ग्रामीण और बराती डांस प्रोग्राम का आनंद ले रहे हैं.

लॉकडाउन उल्लंघन के तहत की जाएगी कार्रवाई

इस दौरान किसी को भी कोरोना का या नाइट कर्फ्यू का ख्याल नहीं है. वहीं, पूरे मामले में पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. जांच सही पाने पर लॉकडाउन उल्लंघन के तहत जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

मुखिया का पावर खत्म होने पर अफसर संभालेंगे कमान, तेजस्वी बोले- वैकल्पिक तौर पर सरकार करे ये काम

बिहारः समस्तीपुर के युवक का हाजीपुर में पेड़ से लटका मिला शव, JCB की मदद से पुलिस ने उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget