एक्सप्लोरर

Virasat Bachao Naman Yatra: कल जब नीतीश CM नहीं रहेंगे तो? जानें कुशवाहा ने ऐसा क्यों कहा, बताया किसके साथ वो रखेंगे दोस्ती

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को मोतिहारी पहुंचे थे. पश्चिमी चंपारण जिले के भितिहरवा से उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की है. आज मोतिहारी में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

मोतिहारी: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) 'विरासत बचाओ, नमन यात्रा' पर निकले हैं. पश्चिमी चंपारण जिले के भितिहरवा से अपनी इस यात्रा की शुरुआत करने के बाद बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा मोतिहारी पहुंचे. यहां प्रेस को संबोधित करते हुए वह खूब बरसे. कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ आरजेडी (RJD) के लोग जो दुर्व्यवहार कर रहे हैं उसे मुख्यमंत्री रहते हुए वह सहन कर रहे हैं. यह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत मामला है लेकिन अब बिहार के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को सोचना चाहिए कि मुख्यमंत्री पद पर हैं तब इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है जब सीएम नहीं रहेंगे तो उनके साथ और कार्यकताओं के साथ क्या होगा? कल जब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो आरजेडी के लोग उनके साथ क्या व्यवहार करेंगे? उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में मुख्यमंत्री के समर्थक और उनके चाहने वाले ऐसे लोग जिन्होंने नीतीश कुमार को बनाया उन लोगों के साथ आने वाले समय में आरजेडी के लोग क्या बर्ताव करेंगे यह नीतीश कुमार को सोचना चाहिए.

नीतीश कुमार का निर्णय चिंतनीय

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2005 के पहले का जो बिहार था जिसके खिलाफ आम जनता ने अभियान चलाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया उसे वह फिर उसी हाथ में सौंपने की बात कर रहे हैं. उनका यह निर्णय चिंतनीय है. हम लोगों ने संकल्प लिया है कि किसी भी हाल में बिहार को पुरानी स्थिति में नहीं पहुंचने देंगे. यही वजह है कि हमारे साथियों ने मिलकर नई पार्टी का गठन किया है. इसी पार्टी के बैनर तले हमलोग विरासत बचाओ यात्रा पर निकले हैं.

किसके साथ करेंगे दोस्ती?

जेडीयू छोड़ने से पहले चर्चा थी कि कुशवाहा बीजेपी के साथ जा सकते हैं. हालांकि उन्होंने नई पार्टी बना ली. आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन इतना तय है कि हम जिस मकसद से निकले हैं उसको पूरा करने की दृष्टि से जिनका भी साथ और सहयोग मिलेगा उनके साथ गठबंधन में जा सकते हैं. कहा कि पुरानी स्थिति में बिहार नहीं जाए इस बात की आकांक्षा रखने वाले लोगों के साथ दोस्ती की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: हाजीपुर में शहीद के पिता की गिरफ्तारी मामले की होगी जांच, DGP आरएस भट्टी ने उठाया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget