एक्सप्लोरर

RJD का ऑफर- तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं नीतीश कुमार, हम उन्हें बनाएंगे PM उम्मीदवार

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर ने कहा कि अगर नीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें तो उनको 2024 में प्रधानमंत्री के लिए विपक्षी पार्टियां समर्थन कर सकती हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को सम्पन्न हुए दो महीने होने को हैं. नई सरकार का गठन हो चुका है, एनडीए सरकार ने चुनावी वादों पर अमल करना भी शुरू कर दिया है. लेकिन, जीत के करीब जाकर शिकस्त पाने वाली आरजेडी ने अब भी सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. आरजेडी की इस उम्मीद को और बल बीजेपी और जेडीयू के बीच "ऑल इस नॉट वेल" की सुगबुगाहट से मिल रही है.

इसी कर में आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर ने कहा कि अगर नीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें तो उनको 2024 में प्रधानमंत्री के लिए विपक्षी पार्टियां समर्थन कर सकती हैं. आरजेडी के वरिष्ठ नेता द्वारा दिए गए इस बयान यह तो स्पष्ट है कि आरजेडी ने अब तक सरकार में आने की उम्मीद नहीं छोड़ी है, भले ही इसके लिए उसे वापस नीतीश कुमार से हाथ क्यों न मिलाना पड़े.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नई सरकार गठन को काफी दिन बीत चुका है लेकिन अब तक मंत्री मंडल का विस्तार नहीं हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जेडीयू के छह विधायकों को अपने पाले में शामिल कर लिया है. ऐसे में अरुणाचल की सियासी आंच बिहार तक पहुंचने लगी है. ऐसी चर्चा है कि बीजेपी और जेडीयू में सब कुछ ठीक नहीं है. हालांकि, दोनों ही दलों के नेता इस बात को सिरे से नकार रहे हैं और बिहार में एक साथ होने का दम भर रहे हैं. लेकिन आरजेडी ने इस मुद्दे को पकड़ लिया है और अब वो किसी भी तरह सत्ता में आने की जुगत में लग गयी है.

गौरतलब है कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसमें 74 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी जबकि जेडीयू ने केवल 43 पर जीत हासिल की थी. बीजेपी को जेडीयू से काफी ज्यादा सीटें मिली थीं. इसके बावजूद बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री स्वीकार किया क्योंकि उनके चेहरे पर ही पूरा चुनाव लड़ा गया था.

लेकिन नीतीश कैबिनेट में बीजेपी अपनी सीटों के अनुसार ज्यादा भागीदारी चाहती है और इस बात पर विवाद भी गहरा रहा है. जेडीयू अब बीजेपी को 2010 के चुनाव की याद दिला रही है. रविवार को पटना में आयोजित जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि आज जो लोग स्ट्राइक रेट की बात कर रहे हैं उन्हें 2010 का चुनाव याद करना चाहिए जब जेडीयू का स्ट्राइट रेट 90 फीसदी था.

आरसीपी सिंह ने कहा था कि जेडीयू का स्ट्राइक रेट अच्छा होने के बावजूद नीतीश कुमार ने उस वक्त कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच जो तय हुआ था उसी के आधार पर मंत्री पद का बंटवारा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget