एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बनीं इंडिया गठबंधन की मुखिया तो नीतीश कुमार जाएंगे साथ? प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान

Bihar News: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इंडिया गठबंधन को कोई एक व्यक्ति लीड नहीं कर रहा क्योंकि इसका कोई संयोजक है ही नहीं. यह बात उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर कही है.

Bihar Politics : टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मौका मिलेगा तो इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हूं. इस पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore)  ने कहा कि ममता बनर्जी वरिष्ठ नेत्री हैं लेकिन नेतृत्व कौन करेगा ये इंडिया गठबंधन के दल जानें. ये इंडिया गठबंधन का आंतरिक मामला है कि कौन उसको लीड करेगा. इंडिया गठबंधन का कोई संयोजक नहीं है. कोई एक व्यक्ति लीड कर नहीं रहा है.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, '' कांग्रेस विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए वह इंडिया गठबंधन को चलाते हुए नजर आती है." प्रशांत किशोर से पूछा गया कि इंडिया गठबंधन को अगर ममता लीड करती हैं तो क्या नीतीश साथ जा सकते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कब किसके साथ जाएंगे? कब क्या करेंगे कहना मुश्किल है.

बीजेपी को हराना चाहने वालों को कड़ी मेहनत की जरूरत - प्रशांत

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि जो भी दल विपक्ष की राजनीति कर रहे हैं. BJP को हराना चाहते हैं. उनको लंबी और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. 

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर यह बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और उनपर हुए लाठीचार्ज पर भी बयान दिया. प्रशांत किशोर ने कहा, ''BPSC अभ्यार्थियों पर जिस तरह से लाठीचार्ज हुआ वह दुखद है. इसकी निंदा करता हूं. कोई भी अधिकारी दोषी है तो कार्रवाई होनी चाहिए. नीतीश सरकार की पहचान बन गई है कि कोई भी अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखता है तो उसपर लाठी चलाया जाता है. नार्मलाइजेशन का विरोध अभ्यर्थी कर रहे थे. समय रहते बिहार सरकार को साफ कर देना चाहिए था कि यह लागू नहीं होगा. धरना प्रदर्शन लाठीचार्ज हंगामा के बाद कल रात में BPSC ने चिट्ठी जारी किया कि नार्मललाइजेशन लागू नहीं हो रहा है. यह अफवाह है.''

ये भी पढ़ें- NDA को झटका देने की तैयारी! 2025 के चुनाव से पहले और मजबूत हुए मुकेश सहनी, इस बड़े नेता ने थामा दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget