एक्सप्लोरर

Patna News: एक्शन में दिखे SSP अवकाश कुमार, इस गलती पर पटना में थानेदार को सीधे कर दिया सस्पेंड

Patna News: पटना के खुसरूपुर थाने से जुड़ा मामला है. एसएसपी अवकाश कुमार ने खुसरूपुर थाना प्रभारी अंकिता कुमारी को निलंबित किया है. मंजीत ठाकुर अब खुसरूपुर के नए थानेदार होंगे.

Patna SSP Suspend Khusrupur SHO: पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने लापरवाही के आरोप में खुसरूपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खुसरूपुर थाना क्षेत्र स्थित लोदीपुर गांव में प्रतिशोध की भावना से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से जमकर हंगामा किया गया. आरोपी पक्ष के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की. आगजनी की गई. इस मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने खुसरूपुर थाना प्रभारी अंकिता कुमारी को निलंबित कर दिया है. 

मंजीत ठाकुर को बनाया गया खुसरूपुर का थाना प्रभारी

अंकिता कुमारी की जगह अब 2018 बैच के दानापुर में पदस्थापित एसआई मंजीत ठाकुर अब खुसरूपुर के नए थानेदार होंगे. दरअसल, 27 जनवरी को खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में सुबह एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. कहा जा रहा है कि करीब 40 से 50 राउंड फायरिंग हुई थी. घटना में अनमोल कुमार नाम के युवक को गोली लगी थी. उसी दिन देर शाम में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत भी हो गई थी.

बीते मंगलवार (28 जनवरी) को अनमोल का शव जब गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए. हत्या करने वाले आरोपी के घर जाकर तोड़फोड़ करने लगे. आगजनी करते हुए हंगामा करने लगे. हत्या की घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया था. ढाई वर्ष पूर्व 27 अगस्त 2022 को  इसी गांव में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी. फायरिंग के दौरान अरुण सिंह और मंजू देवी की मौत हुई थी. ये दोनों पति-पत्नी थे. इस मामले में मृतक अनमोल कुमार एवं उसके पिता उदय सिंह सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. अनमोल जमानत पर जेल से छूट कर आया था. 27 जनवरी को जब वो अपने घर की साफ-सफाई कर रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर हमला कर दिया था. 

क्या बोले पटना के एसएसपी अवकाश कुमार?

इस पूरे मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बुधवार (29 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ को बताया कि 27 जनवरी को अनमोल कुमार की हत्या कर दी गई थी. वरीय पदाधिकारी की ओर से थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी को निर्देश दिया गया था कि वे पूरे गांव में नजर रखेंगी. हालांकि उनके काम में लापरवाही देखी गई और पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी पक्ष के घर पर तोड़फोड़ की गई. लापरवाही को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल काफी संख्या में पुलिस लोदीपुर गांव में तैनात है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है. एसएससी ने कहा कि हम लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Patna News: जान के बदले जान! पटना के खुसरूपुर में 40 से 50 राउंड फायरिंग, एक युवक की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget