एक्सप्लोरर

Patna Poster War: पटना में लगा पोस्टर, PM मोदी को बताया- 'महंगाई मैन', 2024 को लेकर RJD ने कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: पोस्टर को आरजेडी कार्यालय के बाहर लगाया गया है. पोस्टर पार्टी के किसी नेता की ओर से नहीं बल्कि एक आम महिला की ओर से लगाया गया है.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन अलग-अलग तरीके से केंद्र पर निशाना साधा जा रहा है. आरजेडी और जेडीयू कार्यकर्ता लगातार पोस्टर वार कर रहे हैं. कभी जांच एजेंसियों को लेकर तो कभी महंगाई के मुद्दे पर पोस्टर वार जारी है. पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर महंगाई के मुद्दे पर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को महंगाई मैन बताया गया है.

हालांकि पोस्टर किसी नेता की ओर से नहीं बल्कि एक आम महिला की ओर से लगाया गया है. लगाने वाली महिला का नाम एकता यादव है. पोस्टर के नीचे लिखा गया है 'दिल से लालूवादी'. वहीं पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है 'महंगाई से त्रस्त एक आम महिला'. पोस्टर के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि जिस तरह से सब्जियों और बाकी चीजों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही उससे आम महिलाएं कितना परेशान हैं.

इस पोस्टर में एक तरफ लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाई गई है तो वहीं तस्वीर में पीएम मोदी भी दिख रहे है. पोस्टर के बीच में सब्जी एवं अनाजों के दामों को दर्शाया गया है. पोस्टर में कीमतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देख रहे हैं. पोस्टर में सबसे बोल्ड अक्षर में लिखा गया है- 'एक अकेला देश की गृहणियों पर भारी'.

2024 में आम जनता लेगी बदला: आरजेडी

इधर, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी जब-जब सत्ता में आई है तब-तब महंगाई बढ़ती रही है. अभी अच्छे अच्छे लोगों के घरों में हरी सब्जी और दाल खाना मुश्किल हो गया है. कांग्रेस के शासनकाल में लोग महंगाई की बात करते थे, लेकिन अब लोगों को समझ में आ रहा है कि बीजेपी की सरकार में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं सोचा जाता है. सिर्फ पूंजीपतियों के बारे में सोचा जाता है. मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2024 में आम जनता इसका बदला लेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार में बहाल हुए नए शिक्षक तो वेतन भी नहीं दे पाएगी सरकार? सुशील कुमार मोदी ने CM नीतीश से पूछे कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget