एक्सप्लोरर

Patna News: पीएमसीएच में डॉक्टरों की हड़ताल, BJP ने तेजस्वी पर किया हमला, कहा- कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना

Bihar Politics: पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया है. उन्होंने सीधा-सीधा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी पर निशाना साधा है.

पटना: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है. जूनियर डॉक्टर्स (PMCH Junior ) अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर अड़े हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री साथ में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने हाल ही में देर रात जाकर पटना के कई सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया था. इधर पीएमसीएच (PMCH) की व्यवस्था और डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर हमला होला है. सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया.

निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा- "बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री जी ने पीएमसीएच में आधी रात छापेमारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन 'कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना' के तर्ज पर भौकाल खड़ाकर अपना काम निकालना ही मुख्य मकसद लगता है. अब भाई साहब 'पक्षी' बन 'विपक्षी' एकता को मजबूत करने देशाटन पर गए हैं."

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'मिशन' को पूरा करने में लगे नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ने की कृष्णा पटेल से मुलाकात

पीएमसीएच की स्थिति बदतर: निखिल आनंद

उन्होंने आगे कहा- "पीएमसीएच में हड़ताल का 5वां दिन है. एक जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं है. पीएमसीएच की स्थिति नारकीय- बदतर हो गई है. मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे. भर्ती मरीजों का इलाज नहीं हो रहा. इमरजेंसी ठप है. आदरणीय स्वास्थ्य मंत्रीजी! गरीब बीमार जनता के लिए इस स्थिति को अविलंब ठीक कीजिए."

बता दें कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में पटना के पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल का रात में औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान पीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई थी. व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया था. इस औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. अब एक बार फिर से पीएमसीएच में व्यवस्था और हड़ताल को लेकर बीजेपी ने तेजस्वी पर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह को बताया दया का पात्र, 9 सवाल पूछे, कहा- तथ्यों से जवाब दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget