एक्सप्लोरर

Patna: पटना NMCH के एचओडी संजय कुमार दो दिन से लापता, गांधी सेतु पर लावारिश हालत में मिली कार

NMCH Doctor: डॉक्टर संजय कुमार की पत्नी प्रोफेसर सलोनी ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर जा रहे थे. कुछ देर बाद फिर उनका कॉल आया कि उन्हें दूसरी गाड़ी से जाना है. इसलिए कार एनएमसीएच की पार्किंग में लगा दी है.

बिहार की राजधाानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) के एग्जामिनेशन कंट्रोलर (Examination Controller) और फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. संजय कुमार (Dr Sanjay Kumar) (50 साल) दो दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं. वह बुधवार की शाम से कहां हैं, इसका किसी को कुछ भी पता नहीं है. पटना की एएसपी काम्या मिश्रा ने कहा है कि इस मामले में जांच जारी है. 

गांधी सेतु से मिली डॉक्टर की कार
डॉक्टर संजय कुमार के मोबाइल की लास्ट लोकेशन पटना के गांधी सेतु पर मिली है. बड़ी बात यह कि उनकी कार भी यहीं से लावारिस हालत में बरामद की गयी है. इतना ही नहीं, चिकित्सक का मोबाइल और चश्मा कार के अंदर ही रखा हुआ मिला है. इन चीजों की बरामदगी ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है. इस मामले में लापता डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफेसर सलोनी ने गुरुवार को पटना के पत्रकार नगर थाने में लिखित शिकायत की है. उन्होंने डॉक्टर के अपहरण की आशंका जताई है. इस पर पुलिस ने भी अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि, उनके परिजनों को अभी तक फिरौती का कोई कॉल नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

पत्नी ने पुलिस को क्या बताया?
डॉक्टर संजय कुमार की पत्नी प्रोफेसर सलोनी ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर जा रहे थे. वहां उन्हें किसी कॉलेज का इंस्पेक्शन करना था. कुछ देर बाद फिर उनका कॉल आया कि उन्हें दूसरी गाड़ी से जाना है. इसलिए अपनी कार एनएमसीएच की पार्किंग में लगा दी है. शाम सात बजे के बाद उनका कॉल आया, उन्होंने कहा कि वे यहां पहुंच गए हैं. उन्होंने ट्रैफिक में फंस जाने की बात बतायी थी. इसके एक घंटे बाद जब मैंने कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव ही नहीं किया. तब से यही स्थिति बनी हुई थी. अब उनकी कार गांधी सेतु से बरामद की गई है.

बीजेपी ने बिहार सरकार पर साधा निशाना
चिकित्सक के लापता होने के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर बिहार की सरकार पर निशाना साधा है. निखिल आनंद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बिहार में 1990 के दशक का दौर वापस आ गया है क्या? एनएमसीएच में फार्माकोलॉजी के डॉक्टर संजय कुमार दूसरे दिन भी लापता हैं. अंदेशा है कि किसी कारण या फिरौती के लिए उनका अपहरण किया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री और बिहार के डीजीपी गंभीरता से संज्ञान लें.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नागालैंड में फेल हो गया CM नीतीश का 'मिशन'? 2024 से पहले झटका, सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget