एक्सप्लोरर

AIIMS में मारपीट-हाथापाई के बाद मामले ने पकड़ा तूल, हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर

Patna AIIMS Resident Doctors Strike: शिवहर के विधायक चेतन आनंद की कथित मनमानी के विरोध में यह हड़ताल की गई है. कानून कार्रवाई के साथ अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की गई है.

पटना एम्स में शिवहर के विधायक चेतन आनंद की कथित मनमानी के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सकों ने शुक्रवार (01 अगस्त, 2025) को काम का बहिष्कार कर दिया जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. एम्स-पटना के चिकित्सा अधीक्षक को लिखे एक पत्र में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (आरडीए) ने आनंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की.

'धमकी दी… अस्पताल परिसर में बंदूक लहराई'

आरडीए ने पत्र में आरोप लगाया, "विधायक, उनकी पत्नी और उनके हथियारबंद सुरक्षाकर्मी जबरन अस्पताल परिसर में घुस आए, सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की, रेजिडेंट चिकित्सकों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल परिसर में बंदूक लहराई. अस्पताल का एक गार्ड बुरी तरह घायल हो गया और रेजिडेंट चिकित्सकों को उनके ही कार्यस्थल पर धमकियों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा."

रेजिडेंट चिकित्सकों द्वारा काम का बहिष्कार किए जाने के कारण अस्पताल में आपातकालीन, ओपीडी तथा अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए विधायक आनंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पटना एम्स के कर्मचारियों ने बुधवार रात अस्पताल में उनके और उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया.

उन्होंने गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि जब वह और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती एक समर्थक से मिलने गए तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. कहा, "मैं और मेरी पत्नी बुधवार रात एम्स में भर्ती अपने एक समर्थक को देखने गए थे. मुझे अपने सुरक्षा गार्ड के साथ अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इस पर मेरी पत्नी को हस्तक्षेप करना पड़ा."

विधायक ने आरोप लगाया, "उसी समय अन्य कर्मचारी आए और मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे. उन्होंने वस्तुत: उसके साथ धक्कामुक्की की. मुझे हस्तक्षेप करना पड़ा. मेरी पत्नी की कलाई और पीठ पर चोटें आईं. मुझे भी स्टाफ ने कुछ समय के लिए बंधक बनाकर रखा. अंत में हम स्थानीय थाने गए और शिकायत दर्ज कराई." 

दोनों ओर से केस… मामले की हो रही जांच

इस बीच, फुलवारी शरीफ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी जीएस आलम ने बताया कि गुरुवार की रात को एम्स-पटना प्रशासन की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया, "इससे पहले, दूसरे पक्ष ने भी घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी. अब मामले की जांच की जा रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget