एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: एक्शन में सीएम नीतीश, अचानक निरीक्षण करने पहुंचे बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में जिला अतिथि गृह और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों को परिसर में वृक्षारोपण भी करने के लिए कहा.

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (26 नवंबर) जिला अतिथि गृह, पटना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन परिसर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन के बचे हुए निर्माण कार्य में तेजी लाकर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं. इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शिक्षकों, कर्मियों, पशुपालकों एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

जिला अतिथि गृह का जायजा लिए मुख्यमंत्री

वहीं, जिला अतिथि गृह के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुराने कमरों को तोड़कर यहां जो 55 कमरे का नया अतिथि गृह भवन बना है, उसके अनुरूप नया निर्माण कराया जाए. अतिथि गृह के इस नए निर्माण से आने वाले अतिथियों को काफी सुविधा होगी.जिला अतिथि गृह के अंदर के रास्तों को भी ठीक कराने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया. उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण का भी निर्देश दिया.

अधिकारियों ने सीएम नीतीश को दी जानकारी

वहीं, इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने साइट प्लान के माध्यम से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार लगातार प्रदेश के विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. दो दिन पहले रविवार को उन्होंने बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया. वहीं, इसके निर्माण से बिहटा एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Constitution Day: 'जो लोग...', संविधान दिवस पर बोलते-बोलते नितिन नवीन का विपक्ष पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget